फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTU releases the first cut-off ?of MBA

डीटीयू में एमबीए की पहली कटऑफ जारी

Wed, 19 Mar 2014 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Mar 2014 02:53 AM IST
विज्ञापन
DTU releases the first cut-off ?of MBA

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2014-15 में एमबीए फुल टाइम दाखिले के लिए पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है।

विज्ञापन


जिन छात्रों का कैट में अच्छा पर्सेंटाइल आया है, लेकिन लिस्ट में नाम नहीं है, उन्हें भी दाखिले का मौका मिलेगा। इंटरव्यू के साथ सर्टिफिकेट की जांच 24 मार्च से शुरू होगी।
विज्ञापन


पढ़ें: CCSU में हजार से भी ज्यादा पीएचडी वेकैंसियां
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के हेड प्रो. पीके सूरी के मुताबिक, 510 छात्रों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जोकि 24 से 29 मार्च तक चलेंगे।

इंटरव्यू के समय ओरिजनल सर्टिफिकेट के अलावा एक फोटोकॉपी का सेट भी लाना होगा। प्रो. सूरी के मुताबिक, जिन छात्रों का लिस्ट में नाम नहीं है, लेकिन कैट में अच्छा पर्सेंटाइल है, वे 24 मार्च को इंटरव्यू स्थल पर अपने सर्टिफिकेट जमा करवा दें।

पढ़ें: पढ़ाई हुई महंगी और ढीली होगी पैरेंट्स की जेब

प्रो. सूरी ने बताया कि जिन छात्रों के नाम चयनित सूची में हैं, लेकिन सामान्य वर्ग में 75 पर्सेंटाइल, ओबीसी वर्ग में 65 और  एससी व एसटी वर्ग में 50 पर्सेंटाइल से कम है, तो उन्हें दाखिला का मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि शॉर्टलिस्ट होने के साथ-साथ कैट में उक्त पर्सेंटाइल होने भी आवश्यक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed