फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dr apj abdul kalam meets youth

जब युवाओं के बीच पहुंचे चाचा कलाम

Wed, 15 Jan 2014 11:49 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Jan 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
dr apj abdul kalam meets youth

नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर बैलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) के चौथे स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा कि लीवर ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में इंस्टीट्यूट का कार्य सराहनीय है।

विज्ञापन


इंस्टीट्यूट की बिल्डिंग, डॉक्टर और यहां तक के मरीज भी मुस्कराते नजर आ रहे हैं। ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए अस्पताल के चिकित्सकों और प्रशासक को बधाई। इस अवसर पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. एस के सरीन व अन्य चिकित्सक और अस्पतालकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन


डॉ. कलाम ने कहा कि लीवर ट्रांसप्लांट प्लान बेहद सफल रहा है। इसके लिए इंस्टीट्यूट की तारीफ की जानी चाहिए यहां कई ऐसे मरीजों का इलाज किया गया जिसका इलाज करने से निजी अस्पतालों के मना कर दिया था। इंस्टीट्यूट के पहले दीक्षांत समारोह का भी आयोजन किया गया था। पोस्ट ग्रेजुएट के 18 स्टूडेंट को डिग्रियां सौंपी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आईएलबीएस को राष्ट्रीय स्तर पर रेफरल इंस्टीट्यूट बनाने की तैयारी की जानी चाहिए। इंस्टीट्यूट में आम लोगों को भी सहजता से इलाज मिल सके, इसकी व्यवस्था की जाएगी। इंस्टीट्यूट में अभी तक 115 लीवर और 17 किडनी प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed