{"_id":"e15d1183c469d16305f019403cc9973e","slug":"donate-fund-for-jammu-flood-victims-in-punjab-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू पहुंची गुल्लक, करें बाढ़ पीड़ितों की मदद","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू पहुंची गुल्लक, करें बाढ़ पीड़ितों की मदद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 15 Sep 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में सोमवार से स्टूडेंट काउंसिल और अन्य छात्र संगठन गुल्लक अभियान शुरू करेंगे। स्टूडेंट काउंसिल और नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) छात्र नेताओं की अगुवाई में स्टूडेंट सेंटर पर अभियान शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डीएसडब्ल्यू प्रो.नवदीप गोयल अभियान की शुरुआत करेंगे। एनएसयूआई छात्र नेता मनोज लुबाना के अनुसार तीन दिन तक पीयू स्टूडेंट सेंटर और विभागों में फंड जुटाने के लिए गुल्लक रखी जाएगी। स्टूडेंट, टीचर्स और नॉन टीचिंग स्टॉफ से बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए धन जुटाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए करीब 2 लाख रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। पीयू छात्र काउंसिल प्रधान दिव्यांशु बुद्धराजा के अनुसार इस अभियान में 20 से 25 वालंटियर्स भी शामिल हैं।
विज्ञापन
शिक्षकों से कम से कम 100 रुपये चंदा लेंगे, स्टूडेंट अपनी इच्छा अनुसार फंड में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि कई विभाग के स्टूडेंट कई दिन से इस अभियान को शुरू करने की मांग कर रहे थे।
मंगलवार को मीटिंग में फंड का होगा फैसला
पीयू टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टॉफ ने भी जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कदम बढ़ाए है। बाढ़ पीड़ितों के लिए कितना फंड जुटाया जाए।
इस संबंध में मंगलवार को नॉन टीचिंग एसोसिएशन की मीटिंग की जाएगी। प्रेसिडेंट दीपक कौशिक ने कहा सभी की सहमति से मदद की राशि तय की जाएगी।
एबीवीपी छात्र नेता दिनेश चौहान ने कहा कि इस काम को स्टूडेंट राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। सभी छात्र संगठनों को इस काम के लिए आगे आना चाहिए।