फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Distance Learning students get scholarships to NTSE

डिस्टेंस लर्निंग के छात्रों को भी मिलेगी एनटीएसई की छात्रवृत्ति

Sun, 22 Mar 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Mar 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Distance Learning students get scholarships to NTSE

देश भर के प्रतिभावान छात्रों का पता लगाने व उनकी प्रतिभा को पोषित करने के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन) में अब ओपन डिस्टेंस लर्निंग (पत्राचार) से पढ़ाई करने वाले छात्र भी बैठ सकेंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने दूरस्थ शिक्षा लेने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया है। यह बदलाव 2015-16 में लागू होंगे। वहीं, एससी-एसटी को यह परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए अधिक अंक लाने होंगे।
विज्ञापन


एनसीईआरटी द्वारा गठित रिव्यू समिति ने इसके लिए यह तय किया गया है कि छात्रवृत्ति के योग्य होने के लिए 1 जुलाई तक 18 वर्ष से कम आयु होनी चाहिए। छात्र कहीं कार्यरत भी नहीं होना चाहिए। वह पहली बार ही 10वीं की परीक्षा में बैठ रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिव्यू कमेटी ने एनटीएसई-2 के लिए आरक्षित वर्गों के छात्रों के क्वालीफाइंग अंकों में बढ़ोतरी करने का निर्णय भी लिया है। अब तक एससी-एसटी व शारीरिक रुप से विकलांग छात्रों को क्वालीफाइंग अंकों के रूप में 32 अंक लाने होते थे लेकिन अब उन्हें कम से कम 35 अंक लाने होंगे।


मालूम हो कि इसका आयोजन दो स्तरों पर किया जाता है। जिसमें सर्वप्रथम राज्य स्तर पर फिर चयनितों की राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा होती है। 10वीं उत्तीर्ण छात्र इसमें हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए देश भर से एक हजार छात्रों का चयन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed