फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dispute on Students Help Desk in Punjab University

पीयू में स्टूडेंट्स हेल्प डेस्क पर आपस में उलझे छात्र नेता

Thu, 26 Jun 2014 02:01 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Jun 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
Dispute on Students Help Desk in Punjab University

पंजाब यूनिवर्सिटी कैम्पस में नये स्टूडेंट्स को सहयोग करने के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क पर दो छात्र संगठनों के नेता आपस में उलझ गए। हेल्प डेस्क छात्र संगठनों द्वारा नये स्टूडेंट्स को दाखिला फॉर्म बनने में सहायता करने के लिए बनाये गये हैं। सुबह से काम शांतिपूर्ण चल रहा था।

विज्ञापन


इसी बीच दोपहर में एनएसयूआई और एसओआई के नेताओं में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा। फिलहाल माहौल शांत बना हुआ है। बता दें कि पीयू छात्र संगठनों ने बुधवार से हेल्प डेस्क शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


हेल्प डेस्क शुरू करने वाले छात्र संगठनों में हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन (एचएसए), स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया(सोई), पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (पुसू), स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी(सोपू), इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (इनसो)अखिल भारतीय विद्याथी परिषद (एबीवीपी) और डा. भीमराव अंबेडकर स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्प डेस्क पर हिंसक वारदात को देखते हुए पीयू प्रशासन ने सभी छात्र संगठनों पर कड़ी नजर रखने के इंतजाम किए हुए हैं। हेल्प डेस्क के साथ ही पुलिस का तंबू लगा दिया गया है। करीब आधा दर्जन पुलिस कर्मचारी हर छात्र संगठन के नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। पीयू प्रशासन छात्र नेताओं की हर गतिविधियों की वीडियो रिकार्डिंग करवा रहा है। छात्र संगठनों को एक हफ्ते के लिए हेल्पडेस्क लगाने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed