फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   direct admission in LLB in csjmu

इस यूनिवर्सिटी में एलएलबी में प्रवेश के लिए नहीं देना होगा इंट्रेस

Sun, 04 Oct 2015 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 04 Oct 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन
direct admission in LLB in csjmu

सीएसजेएम विश्वविद्यालय ने एलएलबी में सीधे प्रवेश की अनुमति दे दी है। शनिवार को हुई विश्वविद्यालय कार्यसमिति की बैठक में आदेश जारी किया गया कि सभी कालेज 13 अक्तूबर तक छात्रों का प्रवेश लेकर 15 अक्तूबर तक सूची विश्वविद्यालय को भेज दें ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

विज्ञापन


कालेजों को छात्रों के प्रवेश बार काउंसिल की नियमावली के अनुसार करना होगा। बैठक में कई और फैसले लिए गए। एलएलबी में पहले काउंसिलिंग के माध्यम से कालेजों में प्रवेश की अनुमति दी गई थी, लेकिन कालेजों में निर्धारित सीटें खाली रहने की वजह से विश्वविद्यालय को नए सिरे से फैसला लेना पड़ा है।
विज्ञापन


फैसले में कालेजों के प्रबंधन को कहा गया है कि, छात्रों के सीधे प्रवेश की पूरी जिम्मेदारी उनकी होगी। इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि जो भी प्रवेश दिए जाएं, वह बार काउंसिल के नियमों के अनुसार हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएड, एमपीएड और एमएड की काउंसलिंग की तारीख जारी

direct admission in LLB in csjmu

इसी तरह बीपीएड, एमपीएड और एमएड काउंसिलिंग की तारीख भी जारी कर दी गई है। पिछले कुछ दिनों से तारीख को लेकर संशय बना हुआ था। अब 13 से 19 अक्तूबर के बीच काउंसिल होगी।

विश्वविद्यालय ने बीपीएड, एमपीएड और एमएड का कोर्स कराने वाले कालेजों को निर्देश दिया है कि, उन्हें अपने यहां इन पाठ्यक्रमों को पढ़ाने वाले टीचरों की भर्ती भी पूरी करनी है। काउंसिलिंग के दौरान यदि पता चलता है कि संबंधित कालेज के पास टीचर नहीं हैं, तो उनको लिस्ट से बाहर कर दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सैयद वकार हुसैन ने बताया कि समिति के फैसलों के विषय में कालेजों को जानकारी भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed