फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   detail of PHd entrance of lucknow university

पीएचडी प्रवेश परीक्षा से जुड़ी एक-एक जरूरी जानकारी देखें यहां

Thu, 22 Oct 2015 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Oct 2015 04:39 PM IST
विज्ञापन
detail of PHd entrance of lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय ने 30 अक्टूबर को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है। प्रवेश समन्वयक प्रो. राजकुमार सिंह ने बताया कि पहली शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से एंशिएंट इंडियन हिस्ट्री एंड ऑर्कियोलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, एप्लाईड इकोनॉमिक्स, अरब कल्चर, अरेबिक, बॉटनी, केमेस्ट्री, कॉमर्स, कम्प्यूटर साइंस, डिफेंस स्टडीज, इकोनॉमिक्स,

विज्ञापन


एजुकेशन, इंग्लिश, एनवायरमेंटल साइंस, फाइन आर्ट्स, फ्रेंच, जियोग्राफी, हिंदी, ज्योतिर्विज्ञान, लॉ, लिंग्विस्टिक्स, पर्शियन, फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, संस्कृत, स्कल्पचर, सोशल वर्क, सोशियोलॉजी, तमिल,
विज्ञापन


टूरिज्म, उर्दू, वेस्टर्न हिस्ट्री, जूलोजी और लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें करीब 2075 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

वहीं दूसरी शिफ्ट में दोपहर 12:30 बजे से होने वाली बायो केमेस्ट्री, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, जियोलॉजी, वीमेन स्टडीज, मैथमेटिक्स और एस्ट्रोनॉमी विषयों की परीक्षा में लगभग 325 अभ्यर्थी शामिल होंगे। विभिन्न विभागों में पीएचडी की 416 सीटों पर प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से आधा घंटा पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ आवेदन पत्र का प्रिंटआउट प्रवेश पत्र के रूप में लाना होगा। साथ ही एक पहचान पत्र जिसमें कि पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या अंतिम संस्थान का ओरिजनल पहचान पत्र शामिल है भी साथ लाना अनिवार्य है।


परीक्षा में उत्तर देने के लिए केवल काले रंग के बॉल प्वॉइंट पेन का इस्तेमाल किया जा सकता है। परीक्षा के दौरान शिक्षण सामग्री, मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लाना प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed