फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university urdu courses

डीयू में उर्दू डिप्लोमा कोर्सेज की रेस 15 मई से

Fri, 09 May 2014 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 May 2014 05:30 PM IST
विज्ञापन
delhi university urdu courses

दिल्ली विवि में शैक्षणिक सत्र 2014-15 की दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत से पहले ही उर्दू के विभिन्न डिप्लोमा, सर्टिफिकेट व एमफिल कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन की रेस शुरू हो जाएगी। विभिन्न कोर्सेज के लिए आवेदन फॉर्म दिल्ली विवि के उर्दू विभाग से 15 मई से मिलने शुरू हो जाएंगे। आवेदन फॉर्म 20 जून तक जमा कराए जा सकते हैं।

विज्ञापन


दिल्ली विवि के उर्दू विभाग ने एमफिल, एक वर्षीय स्नातकोतर डिप्लोमा इन उर्दू ट्रांसलेशन एंड मास मीडिया, एक वर्षीय स्नातकोतर डिप्लोमा इन उर्दू प्राचीन शिलालेखों का अध्ययन, सर्टिफकेट कोर्स इन उर्दू, डिप्लोमा कोर्स इन उर्दू, एडवांस डिप्लोमा कोर्स इन उर्दू में दाखिला प्रक्रिया की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


एमफिल में आवेदन फॉर्म 6 जून तक जमा कराए जा सकेंगे। चयनित छात्रों की सूची 14 जुलाई को जारी की जाएगी व दाखिला प्रक्रिया 21 जुलाई को पूरी होगी। इससे पहले 25 जून को प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा व साक्षात्कार 10 जुलाई को विभाग में ही सुबह 10 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्षीय स्नातकोतर डिप्लोमा इन उर्दू ट्रांसलेशन एंड मास मीडिया में आवेदन 20 जून तक किया जा सकता है। इस कोर्स में चयनित छात्रों की सूची 18 जुलाई को जारी होगी व दाखिला प्रक्रिया 21 जुलाई को पूरी होगी। इन्ही तिथियों पर एक वर्षीय स्नातकोतर डिप्लोमा इन उर्दू प्राचीन शिलालेखों का अध्ययन की दाखिला प्रक्रिया पूरी होगी।


सर्टिफकेट कोर्स इन उर्दू, में आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून है जबकि चयनित छात्रों की सूची 10 जुलाई को दाखिला प्रक्रिया 18 जुलाई को पूरी होगी। डिप्लोमा कोर्स इन उर्दू, एडवांस डिप्लोमा कोर्स इन उर्दू में आवेदन फॉर्म 6 जून तक जमा कराए जा सकते हैं। जबकि चयनित छात्रों की सूची 27 जून कोजारी होगी व दाखिला प्रक्रिया 18 जुलाई को संपन्न होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed