{"_id":"42e6ba79bf180a5388fc781867875e2c","slug":"delhi-university-second-cut-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 फीसदी बढ़ी कटऑफ, मचेगी दाखिले की होड़","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
10 फीसदी बढ़ी कटऑफ, मचेगी दाखिले की होड़
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 04 Jul 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
औद्योगिक नगरी के छह कॉलेजों में से तीन ने अपनी मेरिट सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी, जबकि तीन कॉलेजों की ओर से शुक्रवार सुबह मेरिट सूची नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि इस बार कट ऑफ पिछले वर्ष से कम से कम 10 फीसदी अधिक गई है, जिससे दाखिले को लेकर जबरदस्त मारामारी होने वाली है।
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) से संबद्ध सेक्टर-16 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज, राजकीय महिला कॉलेज, राजकीय कॉलेज तिगांव, एनआईटी तीन स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज, केएल मेहता दयानंद महिला कॉलेज, बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में दाखिले को लेकर चल रही हलचल बृहस्पतिवार को तेज हो गई।
विज्ञापन
अग्रवाल कॉलेज, केएल मेहता व राजकीय कॉलेज तिगांव ने अपनी पहली कट ऑफ को नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया, जिसको देखने के लिए कॉलेजों में जबरदस्त भीड़ लगी।
वहीं नेहरू कॉलेज, राजकीय महिला कॉलेज व एनआईटी-तीन स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज में दिनभर मेरिट लिस्ट तैयार करने का काम चलता रहा। दोपहर बाद कॉलेज की पहली कट ऑफ लिस्ट मीडिया के लिए जारी कर दी गई।
विज्ञापन
हालांकि इस लिस्ट को शुक्रवार सुबह 9 बजे नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। उसके बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। अग्रवाल क कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. केके गुप्ता ने बताया कि मेरिट सूची जारी करने के बाद विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला।