{"_id":"44edf7ec612c36f85b6bd012a84a02c6","slug":"delhi-university-s-fail-students-will-get-admission-in-next-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में फेल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीयू में फेल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 Jul 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के अंडरग्रेजुएट कोर्स में दूसरे साल फेल हुए छात्रों को तीसरे साल में पढ़ने का मौका मिलेगा। हालांकि छात्र को तीसरे साल के साथ ही दूसरे साल की परीक्षा भी देनी होगी और उसे पास करना होगा।
विज्ञापन
डीयू ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर छात्रों को राहत दी है। इस सुविधा का फायदा सिर्फ 2013-14 शैक्षणिक सत्र में तीन साल के अंडरग्रेजुएट कोर्स की पढ़ाई कर सेमेस्टर परीक्षा देने वाले छात्रों को ही मिलेगा।
विज्ञापन
पढ़ें-डीयू: हिंदू कॉलेज का दाखिला विवाद पहुंचा कोर्ट
विज्ञापन
डीयू की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अगर छात्र दूसरे साल (तीसरे और चौथे सेमेस्टर) परीक्षा में फेल गया है या किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया है तो भी उसे प्रमोट करके तीसरे साल में दाखिला दिया जाएगा।
हालांकि इस दौरान उसे तीसरे वर्ष की परीक्षा (पांचवां व छठा सेमेस्टर) के साथ ही दूसरे साल के पेपर में भी पास होना होगा।
डीयू के इस नए आदेश का फायदा 2012-13 में तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले छात्रों को मिलेगा जिन्होंने 2013-14 के शैक्षणिक सत्र में दूसरे साल यानी तीसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा दी होगी।