{"_id":"c7d1c55309835e139f17f1fe85807132","slug":"delhi-university-out-the-cut-off-of-nc-web","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीवेब की चौथी कट ऑफ जारी, बीए-बीकॉम में मौके","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एनसीवेब की चौथी कट ऑफ जारी, बीए-बीकॉम में मौके
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Jul 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में सामान्य वर्ग की छात्राओं के लिए रेगुलर कॉलेजों में दाखिले के विकल्प भले ही सीमित हों, लेकिन नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में अब भी पूरे मौके हैं।
विज्ञापन
सीटें न भर पाने के कारण एनसीवेब ने अपनी चौथी कटऑफ जारी की है। इस सूची में बीए और बीकॉम प्रोग्राम में गिरावट देखने को मिली है। खासकर एससी वर्ग की कटऑफ बीकॉम में 22 फीसदी तक की गिरावट हुई है।
विज्ञापन
पढ़ें:26 तक भरे जाएंगे बीपीएड के परीक्षा फार्म
विज्ञापन
एनसीवेब के 13 सेंटरों पर चलने वाले बीए प्रोग्राम में सामान्य के लिए एक सेंटर पर और बीकॉम के लिए तीन सेंटरों पर दाखिले बंद हो गए हैं। इस कटऑफ के आधार पर 23, 24 और 25 जुलाई को दाखिला लिया जा सकेगा। इस सूची के बाद सीटें खाली रहने पर पांचवीं कटऑफ भी जारी की जा सकती है।
चौथी कटऑफ में बीए प्रोग्राम में 0.5 फीसदी से लेकर पांच फीसदी की गिरावट हुई है, जबकि बीकॉम में एक से लेकर 22 फीसदी तक की गिरावट हुई है। सभी 13 सेंटरों में हंसराज कॉलेज बीए और बीकॉम प्रोग्राम में एक बार फिर टॉप पर है। यहां बीए प्रोग्राम के लिए सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ 84.5 फीसदी गई है। वहीं, बीकॉम पास के लिए कटऑफ 84 फीसदी गई है।
पढ़ें:चौथी कटऑफ से 25 तक होंगे एडमिशन
लक्ष्मीबाई कॉलेज में बीए प्रोग्राम की सामान्य की कटऑफ में तीन और एससी की कटऑफ में चार फीसदी की गिरावट हुई है, जबकि इस प्रोग्राम के लिए पांच सेंटरों पर ओबीसी की कटऑफ में पांच फीसदी की कमी की गई है।
वहीं बीकॉम में महाराजा अग्रसेन सेंटर में सामान्य श्रेणी के लिए सबसे अधिक तीन फीसदी की कमी आई है, जबकि एससी कैटेगिरी के लिए सबसे अधिक 22 फीसदी की गिरावट सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल सेंटर पर की गई है। यहां 40 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है।
ओबीसी कैटेगिरी के लिए सबसे अधिक नौ फीसदी की गिरावट भी इसी सेंटर पर हुई है। वहीं एसटी श्रेणी के लिए सभी सेंटरों पर दोनों प्रोग्राम के लिए कटऑफ न्यूनतम 40 फीसदी रखी गई है। बोर्ड के केंद्रों पर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक दाखिले लिए जा सकेंगे।