फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   delhi university out ninth cut off

डीयू में सीटें खाली, नौवीं कटऑफ जारी

Wed, 23 Jul 2014 02:34 AM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 02:34 AM IST
विज्ञापन
delhi university out ninth cut off

दिल्ली विश्वविद्यालय की नौवीं कट ऑफ लिस्ट सामान्य छात्रों के लिए दाखिले का फिर से मौका लेकर आई है। दरअसल अब तक भी डीयू के कुछ कॉलेजों में कॉमर्स, अंग्रेजी, भूगोल, व साइंस के इक्का-दुक्का कोर्सेज में दाखिला का मौका बरकरार है।

विज्ञापन


नौवीं कट ऑफ में सामान्य के लिए कुल 4 कॉलेजों में कॉमर्स के दाखिले खुले हुए हैं जबकि नार्थ कैंपस के नामी कॉलेज दौलतराम व हंसराज में अभी तक अंग्रेजी ऑनर्स में दाखिला लिया जा सकता है। वहीं साइंस के इक्के-दुक्के कोर्सेज में भी एंट्री बंद नहीं हुई है।
विज्ञापन


रिजर्व कैटेगरी के लिए इस कट ऑफ में भी दाखिले के चांस हैं। इस कट ऑफ के आधार पर छात्र 23 व 24 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं। उसके बाद दसवीं कट ऑफ जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई कॉलेजों में है दाखिले का मौका

delhi university out ninth cut off

कई कॉलेजों में इस कट ऑफ में भी रिजर्व कैटेगिरी के दाखिले के काफी विकल्प खुले हुए हैं। रिजर्व कैटेगरी के दाखिलों की बात की जाए तो दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में पीडब्लयू़डी वर्ग का दाखिला बीकॉम ऑनर्स में 40 फीसदी पर हो जाएगा।

जबकि माता संदुरी कॉलेज में इसी कैटेगरी के सभी कोर्सेज में दाखिले 40-45 फीसदी के बीच हो जाएंगे। इसी तरह से सत्यवती ईवनिंग कॉलेज में बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स में पीडब्लयूडी कैटेगिरी के छात्रों का दाखिला 45 फीसदी पर हो जाएगा।

लक्ष्मीबाई कॉलेज में एसटी व पीडब्लयूडी श्रेणी का दाखिला ईको में 44 फीसदी पर हो जाएगा। सामान्य वर्ग की बात की जाए तो बीकॉम पास व बीकॉम ऑनर्स में भीम राव अंबेडकर, जानकी देवी, व मैत्रेयी कॉलेज में दाखिला लिया जा सकता है।

देखिए, किस कॉलेज में क्या है कटऑफ

delhi university out ninth cut off

मैत्रेयी में बीकॉम में 91-93 पर व बीकॉम ऑनर्स में 94.5-96.5 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। इसी तरह से कालिंदी कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स में 93 फीसदी पर जानकी देवी कॉलेज में बीकॉम में 89.5 व बीकॉम ऑनर्स में 93.5 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है।

दौलतराम कॉलेज में अंग्रेजी में 89.5-95.5 व हंसराज कॉलेज में 94.25-96.75 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। हिंदू में बीएससी गणित में 96.25 फीसदी पर, एसजीटीबी खालसा में बीएसी लाइफ साइंस में 78 फीसदी पर व शिवाजी में इसी कोर्स में 79 फीसदी पर दाखिला होगा।

श्रदानंद कॉलेज में एप्लॉयड लाइफ साइंस में 71 फीसदी, भीमराव अंबेडकर में साइकोलॉजी में 87, भूगोल में 86, मिरांडा कॉलेज में कंपयूटर साइंस में 86.33 पर दाखिला हो जाएगा। ओबीसी कैटेगिरी के लिए बीए प्रोग्राम में अब भी नौ कॉलेजों में दाखिले का चांस है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed