{"_id":"8eeb93499117cd7ee1a118393780ae4a","slug":"delhi-university-nc-web-third-cut-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीवेब: तीसरी सूची में 40 फीसदी पर दाखिले","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एनसीवेब: तीसरी सूची में 40 फीसदी पर दाखिले
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 18 Jul 2014 02:32 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कोलिजिएट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने सत्र 2014 के दाखिलों के लिए तीसरी कटऑफ जारी कर दी। इस सूची में बीए और बीकॉम प्रोग्राम की कटऑफ में जबरदस्त गिरावट आई है।
विज्ञापन
एनसीवेब की तीसरी कटऑफ में जहां सामान्य वर्ग के लिए 1.5 फीसदी से लेकर 6.75 फीसदी की गिरावट आई है, वहीं एसटी श्रेणी के लिए बीकॉम और बीए प्रोग्राम में सभी 13 सेंटरों पर 40 फीसदी से अधिक पर दाखिला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें:डीयू की सातवीं कटऑफ जारी, दाखिले आज से
विज्ञापन
इसी तरह ओबीसी वर्ग में बीए प्रोग्राम की कटऑफ में 2.5 फीसदी से लेकर 6 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि बीकॉम में 2 से 7 फीसदी की कमी हुई है। इस कटऑफ के आधार पर 18, 19 और 21 जुलाई को दाखिला लिया जा सकेगा।
एनसीवेब की निदेशक डॉ. अंजू गुप्ता ने कहा कि सीटें खाली रहने पर चौथी कटऑफ लिस्ट भी जारी हो सकती है, लेकिन यह इस कटऑफ के दाखिले के अंतिम दिन ही कहा जा सकेगा।
पढ़ें: डीयू दाखिला: कॉलेजों में कहीं भीड़, कहीं सन्नाटा
उन्होंने बताया कि सभी 13 सेंटरों में हंसराज कॉलेज बीए और बीकॉम प्रोग्राम में एक बार फिर टॉप पर रहा है। यहां बीए प्रोग्राम के लिए सामान्य श्रेणी के लिए कटऑफ 85 फीसदी गई है। वहीं, बीकॉम पास के लिए कटऑफ 85.5 फीसदी तक गई है।
महाराजा अग्रसेन सेंटर पर बीए प्रोग्राम की सामान्य की कटऑफ में 6.75 फीसदी सबसे अधिक गिरावट हुई है। वहीं बीकॉम में लक्ष्मीबाई और कालिंदी कॉलेज में अधिकतम 7 फीसदी की कमी आई है। एसटी श्रेणी के लिए कटऑफ को न्यूनतम 40 फीसदी कर दिया गया है।
कटऑफ के आधार पर 18 जुलाई से दाखिले शुरू होंगे जो कि 21 जुलाई तक चलेंगे। सभी सेंटरों पर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक दाखिले लिए जा सकेंगे।