फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   delhi university is demanding undertaking on fyup

'हम पूरे होशोहवास में एडमिशन ले रहे हैं'

Mon, 30 Jun 2014 11:46 AM IST
Updated Mon, 30 Jun 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
delhi university is demanding undertaking on fyup

चार वर्षीय पाठ्यक्रम को लेकर चले लंबे विवाद के बाद अब डीयू भविष्य में किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहता। यही वजह है कि शिक्षण सत्र 2014-15 में दाखिले के दौरान छात्रों को अंडरटेकिंग देनी होगी।

विज्ञापन


इसमें छात्रों को लिखकर देना होगा कि वे पूरे होशोहवास में तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला ले रहे हैं।

डीयू में मंगलवार से दाखिले शुरू हो जाएंगे। दाखिला प्रक्रिया को लेकर बनाई गई मॉनिटरिंग और एडवाइजरी कमेटी ने इसे लेकर नई अधिसूचना जारी की है।

तो ये है असली वजह

delhi university is demanding undertaking on fyup

अधिसूचना के मुताबिक, इस वर्ष दाखिले के दौरान छात्र कॉलेजों को अंडरटेकिंग देंगे। इसमें वह लिखित में देंगे कि वे तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में दाखिला ले रहे हैं। आरक्षित वर्ग एससी, एसटी, ओबीसी के अलावा अशक्त कोटे के छात्रों को भी यह अंडरटेकिंग देनी होगी।

जानकारों की मानें तो डीयू ने जो आवेदन लिए हैं, वे चार वर्षीय पाठ्यक्रम के आधार पर हैं। आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद कोर्स को तीन वर्ष में तब्दील कर दिया गया है।

छात्र भविष्य में इसे लेकर कोई विवाद ना करें कि उन्होंने चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किया था, लेकिन दाखिला तीन वर्ष के कोर्स में मिला है, इससे बचने के लिए डीयू ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed