फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   Delhi University cut off available on DU app

अबकी डीयू के ऐप पर दिखेगा कट ऑफ

Sun, 15 Jun 2014 06:26 AM IST
ब्यूरो्/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो्/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Jun 2014 06:26 AM IST
विज्ञापन
Delhi University cut off available on DU app

दिल्ली विवि में कॉलेजों में दाखिले के लिए आने वाली कट ऑफ को अब डीयू ऐप के जरिए देखा जा सकेगा। दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन 2014 (डूगा) नाम से शुरू हो चुकेइस ऐप की बढ़ती जा रही लोकप्रियता के कारण इसे और स्टूडेंट फ्रैंडली बनाने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन


इसको कितना बेहतर रिस्पाँस मिल रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसे लाँच होने से लेकर अब तक देश से विदेश तक 11, 542 लोग देख चुकेहैं। लगातार यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन


डिप्टी डीन छात्र कल्याण व इस ऐप को तैयार करने वाले डॉ गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि अब तक इसकेजरिए आवेदन फॉर्म को भरने की सुविधा दी गई थी। साथ ही कई प्रकार की जानकारी को देख सकते थे। लेकिन अब इसकी मदद से कट ऑफ को भी देखा जा सकेगा। लिहाजा कंपयूटर खोलने और उसके शूरू होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देश में सबसे ज्यादा इस ऐप को देख रहे हैं। वहीं बहरीन, सिंगापुर, सऊदी अरब, नीदरलैंड, बांग्लादेश, हांगकांग, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, रोमानिया से भी काफी लोग इस ऐप पर हिट कर चुके हैं। वहीं यूएस, यूके, नेपाल व ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से भी विजिट की जा रही है।

वह कहते हैं कि इस ऐप की सुविधा लेने के लिए डीयू की वेबसाइट व गूगल प्ले से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस पर ना केवल कट ऑफ की जानकारी मिलेगी बल्कि डीयू से संबंधित अन्य कई प्रकार की जानकारी को प्राप्त करने की सुविधा दी जाएगी।


मालूम हो कि अब तक  इस ऐप से एक टच पर ही पता चल रहा है कि फॉर्म कहां से मिलेंगे, विश्वविद्यालय में कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध है, दाखिला कार्यक्रम का शेड्यूल कया है, ग्रेजुएशन के छात्रों को मिलने वाली डिग्री को लेकर क्या व्यवस्था है, महिला कॉलेज कौन से हैं, नार्थ, साउथ, ईस्ट, व वेस्ट में कौन से कॉलेज उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed