{"_id":"d4ee3c24df11379c5f14a80615f65c1f","slug":"delhi-university-admission-makes-a-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में फॉर्म बिक्री का आंकड़ा तीन लाख पार ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीयू में फॉर्म बिक्री का आंकड़ा तीन लाख पार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Jun 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2014-15 में दाखिले की रेस में अब तक फॉर्म बिक्री का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन का यह नया रिकॉर्ड है। अभी ऑफलाइन के लिए तीन दिन और ऑनलाइन आवेदन के लिए चार दिन बाकी है। डीयू प्रशासन को उम्मीद है कि यह आंकड़ा अभी और ऊपर जाएगा।
दो दिन पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि 16 जून तक अनुमानित तीन लाख तक आवेदन आएंगे, लेकिन जिस तरह से अभी फॉर्म खरीदे जा रहे हैं, उससे एक बार फिर सीटों से काफी ज्यादा दाखिले होने की स्थिति बनती दिख रही है।
विज्ञापन
दो जून से शुरू हुई आवेदन की रेस ने बृहस्पतिवार को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऑफलाइन फॉर्म बिक्री ने तीन 3,41,643 के आंकड़े को छू लिया। इनमें से ऑनलाइन पंजीकरण आगे चल रहा है।
विज्ञापन
अब तक कुल 2, 01189 ऑनलाइन पंजीकरण हुए हैं, जबकि 1,14,816 ऑनलाइन फॉर्म जमा हुए हैं। ऑफलाइन फॉर्म की बात करें तो यह आंकड़ा 1,40,454 पर पहुंच गया है। इसमें 95,473 ऑफलाइन फॉर्म जमा हो चुके हैं।
बीएमस की आवेदन प्रक्रिया भी फुल स्पीड से आगे बढ़ रही है। बीते सात जून से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया में अब तक 23,495 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं और 14,220 फॉर्म जमा हो गए हैं।