अब नाइट कॉलेज में पढ़ेंगे दिल्लीवाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पहले नाइट कॉलेज के बीटेक डिग्री प्रोग्राम में दाखिले का शेड्यूल जारी हो गया है। इस प्रोग्राम में केवल उन्हीं छात्रों को दाखिला मिलेगा, जिन्होंने पॉलिटेक्नीक से इंजीनियरिंग प्रोग्राम में डिप्लोमा कर रखा है।
डीटीयू में पहली बार शुरू होने जा रहे नाइट कॉलेज में छात्र ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने पर एक हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लगाना होगा। जबकि आवेदन पत्र पोस्ट से मंगवाने पर 11 सौ रुपये देने होंगे। डीटीयू प्रबंधन के मुताबिक, नाइट कॉलेज में शाम छह बजे से रात दस बजे तक कक्षाएं चलेंगी।
जल्दी करें, बहुत कम है समय
डिप्लोमाधारक छात्र सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और आईटी इंजीनियरिंग के डिग्री प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं।
सभी पांचों प्रोग्राम में कुल 212 सीटों में दाखिला संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए डीटीयू की वेबसाइट www.dtuadmissions.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं।
ऐसे छात्र 30 मई तक दाखिलों के लिए आवेदन पत्र भेज सकते हैं।
दोनों पेपर में होगी निगेटिव मार्किंग
प्रवेश परीक्षा 29 जून को सुबह नौ से दोपहर एक बजे के बीच होगी। सीईटी का रिजल्ट 8 जुलाई को जारी होगा। जबकि 21 जुलाई को सीटे आवंटित होंगी। प्रवेश परीक्षा में दो पेपर होंगे।
पहले पेपर में 90 प्रश्न होंगे, जोकि मैथ्स, कैमिस्ट्री व फिजिक्स से पूछे जाएंगे। जबकि दूसरे पेपर में 90 प्रश्न जिस प्रोग्राम में दाखिला लेना है, उससे संबंधित होंगे।
प्रत्येक प्रश्न चार नंबर का होगा, जिसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी। यदि किसी छात्र एक सवाल सही होता है तो उसे चार नंबर मिलेंगे, लेकिन गलत उत्तर देने पर एक नंबर कटेगा।