फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi nursery schools classes starts

15 अप्रैल से नर्सरी की कक्षाएं शुरू

Sat, 05 Apr 2014 04:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Apr 2014 04:36 PM IST
विज्ञापन
Delhi nursery schools classes starts

एक या इससे अधिक स्कूलों के ड्रॉ में नाम आने वाले बच्चों को नौ अप्रैल तक दाखिला लेना होगा। ऐसे बच्चों का दाखिले देने के बाद स्कूलों को 15 अप्रैल से कक्षाएं शुरू करनी होंगी।

विज्ञापन


ऐसे बच्चे यदि नौ अप्रैल तक दाखिला नहीं लेते हैं तो उनका ड्रॉ रद्द हो जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार शाम नोटिफिकेशन जारी करते हुए स्कूलों को नौ अप्रैल तक दाखिला प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें: नर्सरी एडमिशन के लिए बस 5 दिन


अतिरिक्त शिक्षा निदेशक मधुरानी तेवतिया के मुताबिक, दाखिले में समय की कमी के चलते छुट्टी वाले दिन भी स्कूल खोले जा सकते हैं। नौ अप्रैल तक दाखिला प्रक्रिया पूरी स्कूलों को बची सीटों का ब्योरा भी देना होगा, ताकि अन्य बच्चों को ड्रॉ में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में ट्रांसफर और वेटिंग मामलों की सुनवाई 16 अप्रैल को होनी है। कोर्ट के फैसले के आधार पर निदेशालय आगे की स्थिति स्पष्ट करेगा।

पढ़ें: तो क्या लटक सकता है बोर्ड का रिजल्ट?

वहीं, निदेशालय के बृहस्पतिवार को जारी निर्देश के बाद कुछ स्कूलों ने शुक्रवार को अपनी दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी। कई स्कूलों ने ऐसे अभिभावकों से संपर्क किया, जिनका पहली लिस्ट में नाम आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed