{"_id":"aedadadfda50fda20bf65d952cdee043","slug":"dav-student-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में लड़की को पीटा और वीडियो बनाया","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीएवी में लड़की को पीटा और वीडियो बनाया
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 15 Nov 2013 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी का डीएवी पीजी कॉलेज अपनी पढ़ाई के अलावा यहां के छात्रों की मारपीट के लिए भी प्रसिद्घ है। इस कॉलेज में अक्सर छात्रों के गुट आपस में लड़ते-भिड़ते रहते हैं।
विज्ञापन
इसी कड़ी में आज एक इतिहास बन गया। डीएवी में पहली बार ऐसा हुआ है जब लड़कियों के दो गुटों में मारपीट हुई है। गुरुवार को डीएवी की एक छात्र नेता ने कॉलेज की ही छात्रा की जमकर धुनाई कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल मामला छात्रसंघ चुनाव के समय का है। खबरों के मुताबिक चुनावों के समय अध्यक्ष पद की उम्मीदवार स्वाति नेगी को कुछ लड़कियों का गुट लगातार उन्हें परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
छात्रा की पिटाई का वीडियो भी बनाया
चुनावी माहौल शांत होने के बाद आज कॉलेज में जब उसी गुट की छात्रा दिखी तो स्वाति अपना आपा खो बैठीं और अपने साथियों सहित उस लड़की की जमकर धुनाई कर दी। यही नहीं कॉलेज में जब यह छात्रा पिट रही थी तो तमाशा देख रहे छात्रों ने इसकी वीडियो भी बनाई और मस्ती करते दिखे। इस घटना के बाद पूरा कॉलेज सकते में है। हालांकि मामले को बाद में आपसी सहमति से सुलझा लिया गया।