{"_id":"122afbd8ca1eca535b51142fa2ac3516","slug":"dav-and-dbs-college-improvement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलने वाली है डीएवी और डीबीएस की सूरत","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बदलने वाली है डीएवी और डीबीएस की सूरत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 28 Nov 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून के दो बड़े कॉलेज डीएवी और डीबीएस की सूरत अब बदलने जा रही है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ‘फिस्ट’ योजना के तहत डीएवी को 97 लाख और डीबीएस को 47 लाख रुपए की ग्रांट स्वीकृत की है।
विज्ञापन
अगस्त माह में त्रिवेंद्रम में आयोजित कार्यक्रम में डीएवी के प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन और डीबीएस के प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ ने एक-एक करोड़ रुपये की ग्रांट की मांग रखी थी।
विज्ञापन
डीएवी में इस पैसे से फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, बॉटनी, जूलॉजी व सांख्यिकी छात्रों के लिए लैब, ई लर्निंग, आधुनिक पुस्तकालय जैसी सुविधाएं मिलेंगी जबकि डीबीएस कॉलेज के पांच विभागों का इस ग्रांट से कायाकल्प होगा।
विज्ञापन
डीबीएस में गुरुवार से इंस्पेक्शन
डीबीएस कॉलेज में बृहस्पतिवार को नैक टीम इंस्पेक्शन के लिए पहुंच रही है। कई साल से डीबीएस को नैक एक्रिडिएशन नहीं मिल पाया है।
यह टीम तीन दिनों तक कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर, शोध में पकड़, संसाधन व छात्रों के लिए सुविधाओं की पड़ताल करेगी।
डीएवी में 30 तक जमा होंगे फार्म
डीएवी में एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म 30 नवंबर तक जमा हो सकेंगे। विवि की ओर से कॉलेज में परीक्षा फार्म उपलब्ध हैं।
एलएलबी के तीसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर के प्रवेश व परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि सात दिसंबर तय की गई है।