फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wreckage in lal bahadur shashtri hostel in lu

एलयू के लाल बहादुर शास्त्री हॉस्टल में मचा हड़कंप

Wed, 21 Aug 2013 09:49 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 21 Aug 2013 09:49 AM IST
विज्ञापन
wreckage in lal bahadur shashtri hostel in lu

एलयू में मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री हॉस्टल के कमरा नंबर 4 व 5 के बीच छज्जा गिरने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


फिलहाल कोई स्टूडेंट हताहत नहीं हुआ लेकिन हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट इसे लेकर भयभीत हैं और वह मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं।

जर्जर छज्जा गिरने की सूचना पाकर मौके पर निर्माण विभाग के कर्मचारी पहुंचे तो लेकिन दोपहर तक वहां से मलबा तक नहीं उठाया गया। हॉस्टल के प्रोवोस्ट प्रो. एसपी त्रिवेदी कहते हैं कि यहां पर करीब 33 कमरों की हालत काफी खराब है।
विज्ञापन


यही कारण है कि ग्राउंड फ्लोर पर रुम नंबर 1 से लेकर 11 तक, फर्स्ट फ्लोर पर 61 से लेकर रुम नंबर 72 तक और सेकेंड फ्लोर पर रूम नंबर 121 से 131 तक कमरे आवंटित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कुल 151 कमरे हैं लेकिन इससे से 74 ही अभी तक आवंटित हो पाए हैं। प्रो. त्रिवेदी ने बताया कि बीती 10 अक्टूबर 2012 को यहां पर जर्जर कमरों की मरम्मत के लिए 4.19 लाख रुपए का प्रस्ताव पास किया गया था।

तत्कालीन कुलपति प्रो. मनोज कुमार मिश्रा ने इसकी स्वीकृति दी थी और बिल्डिंग कमेटी में इस प्रस्ताव को रखा जाना था। मगर तब से लेकर अभी तक कई बार बिल्डिंग कमेटी की बैठकें हुई लेकिन अभी तक इस प्रस्ताव को पास नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed