{"_id":"9ea626e23b94f41b038425d4f30e61e9","slug":"cpt-finals-result-out-vijendra-of-gurgaon-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीटी और फाइनल के नतीजे घोषित, गुड़गांव के विजेन्द्र टॉपर ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीपीटी और फाइनल के नतीजे घोषित, गुड़गांव के विजेन्द्र टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Jan 2015 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने नवम्बर में हुई फाइनल परीक्षा व दिसबंर में हुई सीपीटी परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। फाइनल परीक्षा के नतीजों में गुड़गांव केविजेन्द्र अग्रवाल 69.75 फीसदी अंक हासिल कर ऑल इंडिया टॉपर बने जबकि 69.50 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान अहमदाबाद की पूजा पी पारीक ने पाया है।
विज्ञापन
जबकि सीपीटी केसंयुक्त रुप से तीन टॉपर बने हैं। जिनमें विजयवाड़ा के पनसा विश्ववैश्वरया राव, व काठमंडू के प्रणव प्रतीक, व रायपुर केरोहित कुमार सोनी शामिल हैं। तीनों ने ही 94 फीसदी अंक हासिल किए हैं। सीपीटी(कॉमन प्रोफिशेंसी टेस्ट) का कुल पास प्रतिशत 14.74 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
(आईसीएआई) ने नवम्बर में सीए के फाइलन की परीक्षा में फाइनल की बोथ ग्रुप की परीक्षा में 36 हजार 254 छात्र बैठे थे जिसमें से 2,983 परीक्षार्थी पास हुए हैं जिनका पास प्रतिशत महज 8.23 फीसदी रहा है। वहीं ग्रुप-1 की परीक्षा में 64 हजार 972 छात्र बैठे थे जिसमें से 15 हजार 208 ही पास हुए हैं, जिनका पास प्रतिशत 23.41 रहा है।
विज्ञापन
वहीं ग्रुप-2 की परीक्षा में 66,552 ने परीक्षा दी जिसमें से 6,830 पास हुए जिनका पास प्रतिशत महज 10.26 फीसदी रहा है। नतीजों में तीसरी पायदान पर दो छात्र संयुक्त रुप से रहें हैं। जिनमें से एक छात्र संतोष पी ननकानी नदडबार व छात्रा निकिता गोयल हावड़ा से हैं। जिन्होंने 69.13 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
वहीं सीपीटी की परीक्षा में कुल 1 लाख 957 छात्र-छात्राएं बैठे थे। जिसमें से 14, 880 ने परीक्षा पास की। सीपीटी का पास प्रतिशत 14.74 फीसदी रहा। सीपीटी परीक्षा में पास प्रतिशत के मामले में लड़कियां लड़कों से आगे रही हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत जहां 15.55 फीसदी रहा है वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 14.26 फीसदी रहा है।