फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cpmt exam on sunday

सीपीएमटी-2014: प्रवेश परीक्षा 24 को, बनें 213 सेंटर

Sat, 21 Jun 2014 12:41 PM IST
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Jun 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
cpmt exam on sunday

22 जून को होने वाली सीपीएमटी- 2014 की परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई। रविवार को होने वाली परीक्षा में 1,09,291 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के लिए 15 शहरों में 213 सेंटर बनाए गए हैं। सभी पर्यवेक्षक, नोडल अधिकारियों को सेंटर पर परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीपीएमटी-2014 की प्रवेश परीक्षा केजीएमयू करा रहा है। पहली बार इस परीक्षा के आवेदन ऑन लाइन मांगे गए थे।

इस बार आवेदकों को उनके मोबाइल फोन और ई-मेल पर ही प्रवेश पत्र भेजे गये हैं।

सीपीएमटी परीक्षा के चीफ कोआर्डिनेटर प्रो.ए.के.सिंह ने बताया कि 22 जून को सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के समय से एक घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है।

मुन्ना भाइयों की सक्रियता को रोकने के लिए सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 540 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

हर केंद्र के लिए विशेष पर्यवेक्षक और केंद्र प्रभारी बनाए गए हैं। रविवार को मेरठ और गाजियाबाद शहरों के केंद्र पर्यवेक्षकों की टीम रवाना की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि शुक्रवार शाम वाराणसी और गोरखपुर के लिए टीम रवाना हुई। परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या मोबाइल प्रतिबंधित है।

परीक्षार्थियों की बॉयोमीट्रिक जांच, फिंगर प्रिंट, फोटो परीक्षा केंद्र पर ही संकलित किये जायेंगे। परीक्षा की वीडियोग्राफी होगी।

संदिग्ध परीक्षार्थी पर विशेष नजर रखी जाएगी। पेन व पानी की बोतल परीक्षा केंद्र पर ही उपलब्ध कराइ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed