फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   computer lab operator will be appointed by college principal

कंप्यूटर लैब सहायक बनने के इच्छुक युवा पढ़ें गुड न्यूज

Wed, 03 Jun 2015 10:14 AM IST
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 Jun 2015 10:14 AM IST
विज्ञापन
computer lab operator will be appointed by college principal

हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी कालेजों में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और लैब सहायक नियुक्त करने की जिम्मेदारी अब कालेज प्रिंसिपलों पर डाल दी है।

विज्ञापन


विभाग के संयुक्त निदेशक की ओर से राज्य के सभी 106 सरकारी कालेजों के प्रिंसिपलों को सर्कुलर जारी कर दोनों पदों पर नियुक्ति के लिए संशोधित नीति संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब तक इन नियुक्तियों का जिम्मा विभाग स्वयं ही उठाता रहा है। वहीं, विभाग ने दोनों पदों के लिए दैनिक भत्ते में कोई परिवर्तन नहीं किया है।
विज्ञापन


संशोधित नीति के तहत शैक्षिक योग्यता जरूरी
कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए, आवेदक एमसीए अथवा एमएससी (कंप्यूटर साइंस, आईटी) 50 फीसदी अंकों के पास हों या डीओईएसीसी में ए लेवल डिप्लोमा के साथ पोस्ट ग्रेजुएट हों। कंप्यूटर लैब सहायक के लिए, आवदेक 50 फीसदी अंकों के साथ 10+2 पास हो और 50 फीसदी अंकों के साथ ही ‘ओ’ लेवल/एक वर्षीय डिप्लोमा/प्रोग्रामिंग/कंप्यूटर एप्लीकेशन/एनसीवीटी सर्टिफिकेट धारक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 जून से 30 अप्रैल तक के लिए होगी नियुक्ति

computer lab operator will be appointed by college principal

संशोधित नीति के तहत विभाग ने सभी प्रिंसिपलों से कहा है कि वे नए शैक्षिक सत्र के लिए कंप्यूटर इंस्ट्रक्टरों को गत 11 मई से और कंप्यूटर लैब सहायकों को आगामी 5 जून से अगले साल 30 अप्रैल तक के लिए नियुक्त करें। विभाग ने प्रिंसिपलों को यह अधिकार भी दिया है कि वे स्वयं उक्त पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए पीरियड व संबंधित कार्य के घंटे तय करें।

कंप्यूटर इंस्ट्रक्टरों को प्रति पीरियड 125 रुपये और एक दिन में अधिकतम 625 रुपये देय होंगे, भले ही उन्हें सामान्य कामकाज के दिनों में कार्य के लिए बुलाया जाए या छुट्टियों के दिनों में। इसी तरह कंप्यूटर लैब सहायकों को प्रति कार्य दिवस के लिए 375 रुपये देय होंगे। विश्वविद्यालयों की छुट्टियों और अन्य अवकाश के दिनों के लिए उक्त दोनों पदों पर कोई मेहनताना नहीं दिया जाएगा।

इसके साथ ही देय अवकाश के बारे में भी संशोधित नीति में साफ कर दिया गया है कि उक्त पदों पर महिला कर्मचारियों को मैटरनिटी लीव तो मिलेगी, लेकिन उस अवकाश के लिए कोई पैसा नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा हर महीने सभी कर्मचारियों को केवल एक पेड लीव मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed