{"_id":"3684c3e1b89e318daf0a85fa47984808","slug":"competition-between-engineering-colleges-across-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनूड़ के इस कॉलेज को बेस्ट इंजीनियरिंग कालेज अवार्ड ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बनूड़ के इस कॉलेज को बेस्ट इंजीनियरिंग कालेज अवार्ड
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 10 Nov 2013 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनूड़ स्थित स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड साइंस (स्वाइट) के होनहारों ने देशभर के इंजीनियरिंग कालेजों के बीच हुई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
स्वाइट विद्यार्थियों ने बेस्ट इंजीनियरिंग कालेज के अलावा छह अन्य कैटेगरी में पुरस्कार हासिल किए हैं।
रविवार को सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में स्वाइट डायरेक्टर डीएस हीरा ने बताया कि थंजावौर (तमिलनाडु) स्थित पैरियार मन्नीयामा यूनिवर्सिटी में आयोजित 16वीं आईएसटीई स्टूडेंट एनुअल कनवेंशन-2013 में इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
बाईस प्रतियोगिताओं में देशभर के 225 इंजीनियरिंग कालेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्वाइट को बेस्ट इंजीनियरिंग कालेज (द बेस्ट आईएसटीई चैप्टर अवार्ड) पुरस्कार से नवाजा गया है।
एकल पुरस्कारों में बीटेक इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशनल विभाग के छात्र हेमंत कुमार के प्रोजेक्टको यंग इंजीनियर इनोवेटर्स प्रथम पुरस्कार दिया गया।
अन्य पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थियों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के जगदीप सिंह और गुवीर सिंह, गुरनीत कौर गिल, सुखप्रीत कौर, अभिेषक कुमार और दीने राम शामिल थे।
विज्ञापन
स्वाइट चेयरमैन अश्वनी गर्ग और अध्यक्ष अशोक गर्ग ने कहा कि देशभर के कालेज विद्यार्थियों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में उनके विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।