फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   common admission schedule for admission in chandigarh schools

कॉमन एडमिशन शेड्यूलः 30 से शुरू होगा प्रोसेस, यहां पढें डिटेल

Fri, 20 Nov 2015 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Nov 2015 02:46 PM IST
विज्ञापन
common admission schedule for admission in chandigarh schools

चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए होने वाले दाखिले का कॉमन एडमिशन शेड्यूल तैयार हो गया है। शेड्यूल के तहत 30 नवंबर को एडमिशन प्रोसेस शुरू होगा, जो 7 मार्च 2016 को खत्म होगा।

विज्ञापन


इसको लेकर यूटी एजुकेशन डिपार्टमेंट कॉमन एडमिशन शेड्यूल पर आज पहली मीटिंग हुई, लेकिन प्राइवेट स्कूलों ने अपनी मनमानी पहले से शुरू कर दी।

उन्होंने प्रशासन द्वारा जारी किए जाने वाले कॉमन एडमिशन शेड्यूल का इंतजार करना भी मुनासिब नहीं समझा। सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल ने बुधवार को एडमिशन को लेकर विज्ञापन भी जारी कर दिया।
विज्ञापन


स्कूल ने अपनी मर्जी से 26 नवंबर से प्रोस्पेक्ट्स मिलने की प्रक्रिया शुरू होने की घोषणा कर दी है। इसके आगे का शेड्यूल भी विज्ञापन में दिया गया है। जबकि प्रशासन सभी स्कूलों के प्रतिनिधियों से मीटिंग करने केबाद कॉमन एडमिशन शेड्यूल जारी करता है। इसके लिए एडमिशन फॉर्म भी एक ही बनाया जाता है। जो निशुल्क होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्कूलों में एडमिशन के लिए ड्रॉ होता है। यह एक निश्चित तारीख को ही होता है। एडमिशन प्रक्रिया में कोई धांधली न हो और सबके लिए समान विकल्प हों, इसलिए कॉमन प्रक्रिया अपनाई जाती है। लेकिन स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट की परवाह किए बगैर अपनी मनमर्जी से अपने प्रोस्पेक्ट्स जारी करने लगे हैं।


यह बात मेरे नोटिस में आई है। शुक्रवार को मीटिंग के वक्त चर्चा केबाद इस पर एक्शन लिया जाएगा। स्कूल अपनी मर्जी से विज्ञापन जारी नहीं कर सकते।
- रुपिंद्रजीत सिंह बराड़, डीपीआई, चंडीगढ़

कॉमन एडमिशन शेड्यूल स्कूलों के लिए एक दिक्कत है। इससे स्कूलों को कोई फायदा नहीं होता, बल्कि शहर के कई स्कूल ऐसे हैं, जिनकी सीटें खाली रह जाती हैं।
- एचएसमामिक, प्रेसिडेंट इंडिपेंडेंट स्कूल्स एसोसिएशन

ये रहेगा पूरा शेड्यूल
  1. 30 नवंबर को स्कूल के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर एडमिशन की इन्फॉर्मेशन देना जरूरी है। इसमें एडमिशन की डेट्स, सीटें, एज रिक्वायरमेंट, फीस स्ट्रक्चर, एडमिशन क्राइटेरिया, एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स और ड्रॉ की डेट्स।
  2. 1 से 21 दिसंबर तक एडमिशनफॉर्म जारी होंगे। फॉर्म स्कूल कैंपस और स्कूल की वेबसाइट से फ्री में डाउनलोड किए जा सकेंगे।
  3. 23दिसंबर को डॉक्यूमेंट्सके हिसाब से जो बच्चे एडमिशन के लिए एलिजिबल होंगे, उनका स्कूल नोटिस बोर्ड वेबसाइट पर नाम डिस्प्ले किया जाएगा।
  4. 10 से 28 जनवरी तक ड्रॉ होगा और फाइनल लिस्ट के साथ ही वेटिंग लिस्ट भी जारी होगी।
  5. 1 से 20 फरवरी तक एडमिशनके लिए सिलेक्ट बच्चों से फीस ली जाएगी।
  6. 23 फरवरी को वेटिंगलिस्ट में से चुने गए बच्चों के नाम डिस्प्ले होंगे।
  7. 23 फरवरी से 7 मार्च तक वेटिंग लिस्टमें चुने गए बच्चों की फीस जमा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed