फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cise result, meet toppers

CISE का रिजल्ट घोषित, मिलिए ट्राइसिटी के टॉपर्स से

Thu, 22 May 2014 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 22 May 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
cise result, meet toppers

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से बुधवार को आईसीएसई दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया।

विज्ञापन


पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित लिटिल फ्लावर कांवेंट स्कूल के छात्र रौनी मंडल ने 97 फीसदी अंक लेकर न सिर्फ ट्राइसिटी में बल्कि पूरे हरियाणा में टॉप किया है।

इस साल भी टॉपर्स की सूची में लड़कियों का दबदबा है। चंडीगढ़ से सेक्टर-45 स्थित सेंट स्टीफंस की छात्रा नताशा सचदेवा और लिटिल फ्लावर कांवेंट स्कूल की नव्या सिंगल और किशिका ने 96.8 प्रतिशत अंक लेकर ट्राइसिटी में दूसरा स्थान हासिल किया है। नताशा चंडीगढ़ में पहले स्थान पर रही हैं।
विज्ञापन


ट्राइसिटी में तीसरा स्थान सेंट जेवियर्स स्कूल, चंडीगढ़ की इशिता और लिटिल फ्लावर कांवेंट स्कूल के शुभम ने 96.6 फीसदी अंक लेकर हासिल किया है। इशिता चंडीगढ़ में दूसरे स्थान पर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-45 स्थित सेंट स्टीफंस स्कूल के 42 विद्यार्थियों ने 90 और इससे ज्यादा अंक हासलि किया है जबकि सेक्टर-45 स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के 18 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी और इससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। सेक्टर-33 स्थित टेंडर हार्ट स्कूल के नौ विद्यार्थी 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं।


इस स्कूल में अक्षिता शर्मा 95.8 फीसदी अंक लेकर पहले स्थान पर रही हैं। सेक्टर-26 स्थित स्ट्राबेरी फील्ड्स स्कूल के 16 विद्यार्थियों को 90 या इससे अधिक अंक मिले हैं।

ट्राइसिटी के टॉप थ्री

1  रौनी मंडल............लिटिल फ्लावर, पंचकूला 97
2. नव्या सिंगल......लिटिल फ्वालर, पंचकूला 96.8
2. किशिका, लिटिल फ्लावर, पंचकूला 96.8
2. नताशा सचदेवा, सेंट स्टीफंस, चंडीगढ़ 96.8
3. शुभम, लिटिल फ्लावर, पंचकूला  96.6
3. इशिता, सेंट जेवियर्स, चंडीगढ़ 96.6

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed