फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cheap and buletproof house with plastic botles

प्लास्टिक की बोतलों से बनेंगे सस्ते, बुलेटप्रूफ घर

Mon, 06 Jan 2014 11:29 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 06 Jan 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
cheap and buletproof house with plastic botles
क्वेस्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के विद्यार्थियों ने बेकार प्लास्टिक की बोतलों से एक नई तकनीक तैयार की है। जो आने वाले दिनों में भवन निर्माण में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
विज्ञापन


इस तकनीक से बनने वाली चीजें जहां बुलेटप्रूफ होंगी। वहीं, इनसे पर्यावरण भी प्रदूषित होने से बचेगा। इसके अलावा यह लोगों के बजट में भी रहेगी।

संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने अध्यापक हिमांशु शर्मा एवं वरुण शर्मा की देखरेख में प्रोजेक्ट तैयार किया। उन्होंने प्लास्टिक की बोतलों में रेत भरकर उन्हें अंदर से काफी मजबूत कर दिया।
विज्ञापन


जहां एक ईंट की मजबूती 3 किलो भार तक की होती है। रेत भरने के बाद एक बोतल की मजबूती 75 किलो तक हो गई। यह तपिशरोधी भी होती है।

उन्होंने बताया कि बोतलों का यह ढांचा बुलेट प्रूफ भी है। इस कारण इनका उपयोग बंकर बनाने के लिए भी किया जा सकता है।

प्रोजेक्ट में काम कर रहे विद्यार्थी अमित राणा ने बताया कि उन्होंने 1170 एक साइज की प्लास्टिक की बोतलों से एक बैठने वाली सीट का निर्माण किया। हर प्लास्टिक की बोतल में रेत भरकर उनकी मजबूती को कई गुणा बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 5 बोरी सीमेंट, 1521 किलो रेत, 4 किलो सफेद सीमेंट, 2 किलो किचन चिप्स, 310 मीटर नाइलन की रस्सी व 150 मिली सटेनर के उपयोग से इस लंबी सीट का निर्माण किया। यह सीट उन्हें लगभग 6200 रुपये में पड़ी।


जबकि ईंटों से बनी इस सीट की कीमत 10000 रुपये से अधिक होती। प्रोजेक्ट में विद्यार्थी आशीष विरदी, अमित राणा, अमित कुमार, रजत गर्ग, नवीन राणा, अमित गौतम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed