फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   change in pattern of teacher education

शिक्षकों की शिक्षा में जल्द होंगे बड़े बदलाव

Sun, 03 Aug 2014 09:37 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 03 Aug 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
change in pattern of teacher education

शिक्षकों की एजूकेशन क्वालिफिकेशन में जल्द बड़ा बदलाव हो सकता है। जी हां, बीएड, डीएलएड और एमएड के बीच अब नया कोर्स पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (बीएलएड) भी आ सकता है।

विज्ञापन


इसके लिए नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजूकेशन (एनसीटीई) नया रेगुलेशन तैयार कर रहा है। जयपुर में 28 जुलाई को हुई उत्तरी रीजन की बैठक में ऐसे कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार यह रेगुलेशन नवंबर में जारी किया जाएगा।

जरूरी पाठ्यक्रमों में बड़े बदलाव

change in pattern of teacher education

एनसीटीई की ओर से वर्ष 2009 में रेगुलेशन बनाया गया था। इस रेगुलेशन में संशोधन की प्रक्रिया चल रही है।

इसमें शिक्षक बनने के लिए जरूरी पाठ्यक्रमों में बड़े परिवर्तन सामने आएंगे।

जयपुर में आयोजित हुई बैठक में उत्तराखंड से गढ़वाल विवि के डीन एजूकेशन डॉ. आरके श्रीवास्तव और एसोसिएशन आफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने भी शिरकत की।

बीएड और एमएड की अवधि बढ़ाने पर विचार

change in pattern of teacher education

मीटिंग में नया पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड बीएलएड कोर्स शुरू करने के अलावा बीएड और एमएड की अवधि बढ़ाकर दो वर्ष करने पर भी विचार किया गया।

दो वर्ष की अवधि होने के साथ ही छात्रों की इंटर्नशिप की अवधि 40 दिन से बढ़कर 16 सप्ताह करने पर विचार किया जा रहा है। नए कॉलेज खोलने के मामले में एक बार फिर राज्य सरकारों के हाथ में चाबी आ सकती है।

जबकि रजिस्ट्री के बीना लीज की जमीन पर बीएड कॉलेज खोलने का प्रावधान भी दोबारा किया जा सकता है। मीटिंग में उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान और यूपी के अकादमिक विशेषज्ञों ने शिरकत की।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-aftaba@ddn.amarujala.com और इस नंबर-8392922180 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed