{"_id":"c82186fef06e872430e46dc0257576ad","slug":"central-university-in-dharamsala-virbhadra-singh-announced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में बनेगी सेंट्रल यूनिवर्सिटी: वीरभद्र सिंह","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
धर्मशाला में बनेगी सेंट्रल यूनिवर्सिटी: वीरभद्र सिंह
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 17 Apr 2015 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल नगरी धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने का रास्ता साफ हो गया है। जमीन को लेकर लंबे समय से चल रही सभी अटकलों पर वीरवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विराम लगा दिया।
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय की जमीन फाइनल करने को लेकर मुख्यमंत्री ने खुद दिलचस्पी लेते हुए शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के साथ जदरांगल के पास कंड करडियाणा गांव में चिह्नित 2200 कनाल जमीन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
ये जमीन पहले आईटी पार्क के लिए चिह्नित थी। लेकिन, अब यहां आईटी पार्क की जगह केंद्रीय विवि का भवन बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीयू के निर्माण के लिए यहां पर्याप्त और उपयुक्त जमीन है।
विज्ञापन
यहां अधिकतर जमीन सरकारी है। किसी अन्य जमीन का अधिग्रहण भी नहीं करना पड़ेगा। केंद्रीय विवि के लिए 5 हजार कनाल भूमि की अनिवार्यता पर उन्होंने कहा कि अतिरिक्त जमीन का भी यहां प्रावधान हो जाएगा।
प्रदेश भर में बनेंगे स्पोर्ट्स हॉस्टल
धर्मशाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में स्पोर्ट्स हॉस्टल बनाएगी। वीरवार को सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में शुरू हुई 36वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह ऐलान किया।
उन्होंने राज्य में मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन को विभिन्न खेल गतिविधियों को संचालित करने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।