फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE will improve English syllabus through online survey

ऑनलाइन सर्वे से सुधरेगा अंग्रेजी का सिलेबस

Sat, 14 Dec 2013 12:30 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Dec 2013 12:30 PM IST
विज्ञापन
CBSE will improve English syllabus through online survey

सीबीएसई ने 9वीं से 12वीं तक के अंग्रेजी के सिलेबस को सुधारने के लिए एक अनोखा कदम उठाया है। सीबीएसई ने ऑनलाइन सर्वे शुरू किया है। इसके तहत ऑनलाइन क्वेश्चनॉयर पर मिले फीडबैक से अंग्रेजी के सिलेबस में बदलाव किए जाएंगे।

विज्ञापन


बोर्ड का मानना है कि एजुकेशन सिस्टम में खासे बदलाव हो रहे हैं। इनसे नई पीढ़ी के स्टूडेंट्स को रूबरू कराना बेहद जरूरी है। इसके लिए शिक्षा से जुड़े हर वर्ग की रायशुमारी की जरूरत है।
विज्ञापन


लिहाजा बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर सर्वे शुरू किया है। यहीं नहीं बोर्ड ने बाकायदा क्वैश्चनॉयर भी तैयार किया है। इस पर मिले फीडबैक के आधार पर सिलेबस में बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल बदलते जमाने के साथ अंग्रेजी की जरूरत बढ़ी है। किसी भी तरह की नौकरी के लिए अंग्रेजी की अच्छी जानकारी होना आवश्यक हो गया है। इसी लिए बोर्ड अगले साल के अंग्रेजी का सिलेबल वेब साइट पर मिले फीडबैक के आधार पर करेगा।

ये हैं सर्वे में पूछे गए सवाल
क्वेश्चन पेपर में कितने रीडिंग पैसेज होने चाहिए?
किस तरह के पैसेज को पढ़ने में प्राथमिकता देंगे?
क्वेश्चन्स कितने वर्ड के होने चाहिए?
शॉर्ट और लांग क्वेश्चन्स में वर्ड लिमिट क्या हो?
एसेसमेंट सेक्शन में क्रिएटिव राइटिंग और पोस्टर डिजाइन होना चाहिए?
क्या ग्रामर के मूल्यांकन के लिए अलग से कोई सेक्शन होना चाहिए?
9वीं से 12वीं तक जो नॉवेल पढ़ाए जा रहे हैं उनमें से कौन सा पंसद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed