CBSE टॉपर सेंट स्टीफेंस की वेटिंग लिस्ट में चौथे नंबर पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई सीबीएसई बोर्ड टॉप कर 99.6% अंक लेकर आए और उस बच्चे को किसी कॉलेज की वेटिंग लिस्ट में जगह मिले।
पर डीयू के कॉलेज तो कुछ ऐसी ही कटऑफ जारी कर रहे हैं जिसके बाद सार्थक अग्रवाल को भी सेंट स्टीफेंस कॉलेज की फ्रेश लिस्ट में जगह नहीं मिली। अब सवाल तो ये उठता है कि क्या कुछ ऐसे बच्चे भी हैं जिन्हें उनसे ज्यादा नंबर मिले हैं।
जी हां सार्थक अग्रवाल भले ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के ऑल इंडिया साइंस टॉपर हैं। लेकिन वह सेंट स्टीफंस कॉलेज की दाखिला सूची में अपनी जगह नहीं बना पाए।
दाखिला सूची में मिली 57वीं रैंक
सेंट स्टीफेंस कॉलेज की ओर से दाखिले के लिए चयनित छात्रों की सूची में उन्हें जगह नहीं मिली। यही नहीं प्रतीक्षा सूची में भी उनका नंबर चौथा रहा। हालांकि मंगलवार को ही सार्थक ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के इकोनॉमिक्स ऑनर्स में दाखिला ले लिया था।
बुधवार को सेंट स्टीफंस कॉलेज की ओर से तीन वर्षीय स्नातक प्रोग्राम के छह पाठ्यक्रमों के लिए चुने गए छात्रों की संशोधित सूची जारी की गई। इकोनॉमिक्स ऑनर्स की सूची में कुल 53 छात्र जगह पाने में कामयाब रहे।
कोर्स के सामान्य श्रेणी की प्रतीक्षा सूची में 30 छात्रों को जगह दी गई। इसमें सार्थक का नाम चौथे स्थान पर रहा। इस तरह से कॉलेज की दाखिले सूची में उन्हें 57वीं रैंक मिली।
कैसे होता है दाखिला
कॉलेज के इतिहास व दर्शनशास्त्र के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया के जारी रहने
की वजह से दोनों विषयों में चयनित छात्रों की सूची बाद में जारी की जाएगी।
कॉलेज के बीए व बीएससी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार सुबह 9 बजे
से शुरू हो गई, जो कि 8 जुलाई आधी रात तक जारी रहेगी।
अहम है कि कॉलेज में
दाखिले के नियमों के तहत मेरिट लिस्ट तैयार करते समय 85 फीसदी महत्व 12वीं
के अंकों को दिया जाता है। जबकि 15 फीसदी महत्व साक्षात्कार को दिया जाता
है। इसके बाद ही सफल छात्रों की सूची जारी की जाती है।