फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE took steps to make CCE effective

अब क्रिएटिव होगा फॉर्मेटिव असेस्मेंट

Thu, 08 May 2014 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 08 May 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
CBSE took steps to make CCE effective

गुड़गांव में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में इस सत्र से छात्रों को फॉर्मेटिव असेस्मेंट के लिए रचनारत्मक तरीके से तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें स्टूडेंट्स को एक्टिविटीज और प्रोजेक्ट का टास्क पूरा करना होगा। सभी सीबीएसई स्कूलों में सीसीई (कंटीन्यूअस कॉमप्रिहेंसिव इवेलुएशन) को प्रभावी बनाने के लिए यह कदम उठाया है।

दरअसल, कई स्कूलों में सीसीई प्रभावी रूप से लागू नहीं की जाती है। असेस्मेंट के नाम पर फॉर्मेटिव असेस्मेंट में यूनिट टेस्ट भी लिए जा रहे थे।

वहीं अब साल में चार बार होने वाले फॉर्मेटिव असेस्मेंट में चार की जगह तीन एक्टिविटीज होंगी। इसमें रिटेन टास्क, इंडिविजुअल एक्टिविटी और ग्रुप एक्टिविटी शामिल हैं।
विज्ञापन


इसमें छात्रों को चालीस मिनट के पीरियड में अपने विचार साझा करने के साथ कई गतिविधियों को अंजाम देना होगा। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल धृति मल्होत्रा बताती हैं कि इससे छात्रों को व्यक्तिगत, पार्टनर, स्मॉल ग्रुप और पूरी क्लास के साथ प्रदर्शन कर जल्दी समझ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह बांटी गई हैं गतिविधियां:
ग्रुप डिस्कशन, कैटेगरी: संपूर्ण क्लास
टॉपिक- देश में महिलाओं को 50 फीसदी तक आरक्षण क्यों नहीं मिलना चाहिए।
तरीका- क्लास में छात्र के ग्रुप बनाए जाएंगे। इसमें हर छात्र को टॉपिक पर अपनी राय देनी है।
फॉलोअप-टीचर ग्रुप डिस्कशन के बाद महत्वपूर्ण बिंदुओं को हाइलाइट करेंगे।

रोल प्ले सिचुएशन, कैटेगरी-व्यक्तिगत
टॉपिक- मुसीबत में फंसे दोस्त की मदद करना।
तरीका- इसमें छात्रों को रोल प्ले कर फ्रेंड की पूरी बात समझकर उसे हल देना है। इसके लिए वे काउंसलर से भी सहायता ले सकते हैं।
फॉलो अप- छात्र को 15 मिनट का समय मिलेगा। बाद में टीचर नंबर देंगे।

वाद-विवाद, कैटेगरी-स्माल ग्रुप
टॉपिक- पेड़ों की कटाई से हमारे पर्यावरण को क्या-क्या नुकसान है।
तरीका- वाद-विवाद में दो टीमों को टॉपिक के पक्ष और विपक्ष में अपनी बात रखनी होगी।
फॉलोअप- शिक्षक इस टॉपिक पर असेसमेंट कर ग्रेड देंगे।

स्किट, कैटेगरी-पार्टनर
टॉपिक-समाजिक मुद्दे
तरीका-सोशल इश्यू पर छात्र को दोस्त के साथ मिलकर स्किट दिखानी होगी।
फॉलोअप- स्किट पूरी होने के बाद उस मुद्दे का संदेश छात्र को देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed