{"_id":"dd0129298523dca9b10866d34a87d7d2","slug":"cbse-result-north-region-girls-students-become-topper-to-boys","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 10वीं में फिर छाईं नॉर्थ रीजन की छात्राएं","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीबीएसई 10वीं में फिर छाईं नॉर्थ रीजन की छात्राएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 20 May 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई दसवीं में एक बार फिर पंचकूला रीजन की छात्राओं ने ही बाजी मारी। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में छात्राओं का पास प्रतिशत 99.63, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 99.40 रहा।
विज्ञापन
हालांकि, पास प्रतिशत में ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन गर्व की बात यह है कि छात्राओं ने अव्वल रहने का अपना सिलसिला बरकरार रखा। पिछली दफा जहां छात्राओं का पास प्रतिशत 99.68 रहा था, वहीं छात्र 99.30 प्रतिशत तक ही पहुंच पाए थे। पूरे परीक्षा परिणाम का पास प्रतिशत 99.49 रहा, जबकि पिछली दफा 99.30 था।
विज्ञापन
आंकड़ों पर एक नजर
पंचकूला रीजन से कुल परीक्षार्थी: 1 लाख 93 हजार 830
परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या: 1 लाख 19 हजार 665
पास होने वाले छात्रों की संख्या: 1 लाख 18 हजार 947
पास प्रतिशत: 99.40
परीक्षा देने वाली छात्राएं: 74 हजार 165
पास होने वाली छात्राएं: 73 हजार 888
पास प्रतिशत: 99.63
सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में छात्रों का पास प्रतिशत: 98.98
छात्राओं का पास प्रतिशत: 99.33
प्राइवेट स्कूलों में छात्रों का पास प्रतिशत: 99.47
छात्राओं का पास प्रतिशत: 99.72
जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों का पास प्रतिशत: 99.72
छात्राओं का पास प्रतिशत: 99.63
केंद्रीय विद्यालय के छात्रों का पास प्रतिशत: 99.29
छात्राओं का पास प्रतिशत: 99.11