{"_id":"c0f255e0c2edc7bbe22e8df94737ba69","slug":"cbse-net-exam-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE NET का रिजल्ट जारी, देखें रिजल्ट व ई सर्टिफिकेट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CBSE NET का रिजल्ट जारी, देखें रिजल्ट व ई सर्टिफिकेट
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 30 Sep 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) का परिणाम सीबीएसई ने जारी कर दिया। 28 जून 2015 को देशभर में यह परीक्षा आयोजित की गई थी। जल्द ही वेबसाइट पर ई-सर्टिफिकेट उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन
सीबीएसई नेट का रिजल्ट जारी होने के साथ ही सीबीएसई ने आंसर की भी जारी की है। जिन अभ्यर्थियों को रिजल्ट पर आपत्ति होगी उन्हें लिखित में प्रमाण के साथ अपनी आपत्ति भेजनी होगी। पांच हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट साथ भेजना होगा।
विज्ञापन
अभ्यर्थी को अपनी आपत्ति एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सीबीएसई, एच-149, सेक्टर 63, नोएडा, 201309 पते पर भेजनी होगी। रिजल्ट जारी होने के एक माह में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यदि आपत्ति सही पाई जाती है तो बोर्ड सुधार करने के साथ पूरा पैसा वापस करेगा।
विज्ञापन
अगर आपत्ति सही न पाई गई तो पैसा वापस नहीं होगा। बोर्ड की वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज करने के लिए फार्म अपलोड कर दिया गया है। बोर्ड के मुताबिक जल्द ही ई-सर्टिफिकेट वेबसाइट पर उपलब्ध हो जांएगे और अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं। दून में इस परीक्षा में 11 केंद्रों पर 6480 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
यहां देखें रिजल्ट और ई सर्टिफिकेट: www.cbsenet.nic.in