{"_id":"022966df7d5039678265c746654edc93","slug":"cbse-helpline-to-save-students-from-stress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई स्टूडेंट्स के लिए बेहद जरूरी हेल्पलाइन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीबीएसई स्टूडेंट्स के लिए बेहद जरूरी हेल्पलाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 31 Jan 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई ने स्टूडेंट्स के लिए बेहद अहम हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। यह परीक्षाओं के दिनों में काम आएगी। परीक्षाओं के दौरान स्टूडेंट्स को तनाव से बचाने के लिए सीबीएसई ने वार्षिक प्री-एग्जामिनेशन काउंसिलिंग सेवा शुरू की है। इसके लिए सीबीएसई 24 घंटे हेल्पलाइन सेवा देगा।
विज्ञापन
स्टूडेंट्स ही नहीं अभिभावक भी अपने बच्चे के प्रति हेल्पलाइन नंबर से टिप्स ले सकते हैं। 2 फरवरी से शुरू होकर 20 अप्रेल के बीच यह सेवा चालू रहेगी। 1800118004 हेल्पलाइन नंबर पर किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
देशभर में सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूलों केप्रिंसिपल और एक्सपर्ट्स टेली काउंसलिंग में फोन पर टिप्स देंगे। इस वर्ष 72 प्रिंसिपल, गवर्नमेंट, प्राइवेट स्कूलों के ट्रेंड काउंसलर्स और साइक्लोजिस्ट इस सेवा से जुड़े हैं। इनमें से 62 देश केलिए तो 10 नेपाल, साउदी अरब, यूएई जैसे देशों केस्टूडेंट्स व पेरेंट्स केलिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
सवालों के मिलेंगे जवाब
स्टूडेंट्स की समस्याओं को हल के बाद अखबारों में हर सप्ताह प्रश्न-उत्तर कॉलम केनाम से प्रकाशित भी किया जाएगा। इसकेअलावा ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए directoracad.cbse@nic.in और counselling.cecbse@gmail.com वेबसाइट पर लॉगइन किया जा सकता है।