फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE exam today.

CBSE परीक्षाएं शुरु, दून में 16 हजार छात्र देंगे परीक्षा

Wed, 02 Mar 2016 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 Mar 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
CBSE  exam today.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होने जा रही हैं। दून में 10वीं में बोर्ड पैटर्न पर करीब तीन हजार और 12वीं में करीब 16 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं।

विज्ञापन


जबकि पूरे देहरादून रीजन में कुल 2,80,300 छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे। मंगलवार से सीबीएसई 10वीं के बोर्ड पैटर्न और 12वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन


10वीं की होम पैटर्न की परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू होंगी। दून रीजन में दसवीं में कुल 1,54, 495 छात्र परीक्षा देंगे, जिनमें से 46,032 छात्र बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा देने जा रहे हैं। 12वीं में कुल 1,13,100 छात्र रेगुलर और 12,705 छात्र प्राइवेट परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयम बरतें, जल्दबाजी कतई न करें
सीबीएसई की काउंसलर डॉ. सोना कौशल का कहना है कि अंतिम समय पर नए टॉपिक्स पढ़ने के बजाए छात्र रिवीजन पर ध्यान दें। परीक्षा देने हल्का नाश्ता करके जाएं।

ऐसे मित्रों से दूर रहें, जो कि आपको तनाव दे सकते हैं। परीक्षा से जुड़े पेन पेंसिल, एडमिट कार्ड आदि रात को ही तैयार करके रख लें ताकि सुबह कोई परेशानी न हो। पेपर मिलने के बाद सबसे पहले उसे चेक कर लें।


इसके बाद सबसे पहले उन सवालों को हल करें जो कि सबसे ज्यादा आते होंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर लिखते वक्त इस बात का भी ख्याल रखें कि वह सवाल कितने अंकों का है।

उसी हिसाब से उनके लिए समय दें। पेपर हल करने के बाद उस पर कोई भी चर्चा या कैलकुलेशन न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed