फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBSE Education System going to be Online Fully

सीबीएसई के स्टूडेंट्स के लिए बिग गुडन्यूज

Mon, 19 Jan 2015 02:44 PM IST
परमेश कुमार त्यागी/अमर उजाला, जगाधरी
परमेश कुमार त्यागी/अमर उजाला, जगाधरी Updated Mon, 19 Jan 2015 02:44 PM IST
विज्ञापन
CBSE Education System going to be Online Fully

सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। किसी कारणवश अगर विद्यार्थी का लेक्चर छूट जाए या फिर कोई टॉपिक समझ में नहीं आए, तो अब उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं पडे़गी।

विज्ञापन


उपरोक्त समस्याओं के समाधन के लिए सीबीएसई ने विद्यार्थियों को ऑन लाइन एजूकेशन सुविधा मुहैया करवाने का निर्णय लिया है। ताकि विद्यार्थी घर बैठकर इत्मिनान से पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन


योजना को पहले चरण में कुछ स्कूलों में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। विद्यार्थियों तथा शिक्षकों से मिलें फीडबैक के आधार पर इसे सभी स्कूलों में लागू करने का निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक टाइम टेबल से होती है पढ़ाई

CBSE Education System going to be Online Fully

सीबीएसई के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल स्कूलों में विद्यार्थियों को टाइम टेबल के हिसाब से कोर्स पूरा करवाया जाता है।

अगर कोई विद्यार्थी कुछ दिनों तक स्कूल नहीं जा पाता, तो उसके इस बीच पढ़ाए गए टॉपिक छूट जाते हैं। जिन्हें बिना पढ़ाए समझने में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

इसके अलावा पढ़ाई के दौरान अगर विद्यार्थी का ध्यान कहीं ओर होता है तो भी उसे टॉपिक समझ में नहीं आता। इस वजह से भी विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ी नजर आती है।

लेकिन अब विद्यार्थियों को टॉपिक छूटने या फिर समझ में न आने से संबंधित दिक्कतों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। सीबीएसई ने विद्यार्थियों को घर बैठे ऑन लाइन पढ़ाई की सुविधा मुहैया करवाने का निर्णय लिया है।

वोकेशनल कोर्स पर लागू होगी योजना

CBSE Education System going to be Online Fully

सीबीएसई के अधिकारियों के मुताबिक ऑन लाइन एजूकेशन की योजना को पहले चरण में वोकेशनल कोर्सेज पर लागू किया जाएगा। अगर योजना सफल रही, तो बाद में इसे सभी विषयों से जोड़ा जाएगा।

खास बात यह है कि इस योजना का लाभ नौवीं से बाहरवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को ही मिलेगा। सीबीएसई अधिकारियों के मुताबिक इस प्रक्रिया से विद्यार्थी क्लास रूम में पढ़ाई करने के साथ ही डिस्टेंस लर्निंग का अनुभव भी प्राप्त कर सकेंगे।

वोकेशनल कोर्स शुरू करने के बाद बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों के साथ-साथ टीचर्स से भी फीडबैक लिया जाएगा। ताकि बाद में इस योजना को अन्य विषयों पर भी लागू किया जा सकें।

टीचर्स तथा विद्यार्थियों ने की सराहना

CBSE Education System going to be Online Fully

विद्यार्थियों को ऑन लाइन एजूकेशन मुहैया करवाने वाली इस योजना को स्कूल टीचर्स तथा स्टूडेंट्स ने सराहा है। टीचर्स का कहना है कि इस योजना का विद्यार्थियों को दोहरा फायदा मिलेगा।

मॉडल टाउन निवासी 12वीं की छात्रा प्रियंका शर्मा, श्रुति तथा एकता का कहना है कि अगर विद्यार्थी क्लास रूम में स्टडी करने के उपरांत अगर घर पर ऑन लाइन पढ़ाई करेंगे तो उनकी पहले से बेहतर तैयारी हो पाएगी।

इसके अलावा जिन विद्यार्थियों को क्लास में कोई टॉपिक समझ में नहीं आया, या फिर किसी का टॉपिक छूट गया, उन्हें भी ऑन लाइन एजूकेशन से फायदा मिलेगा। सीबीएसई ने विद्यार्थियों के हितों के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।

इस योजना के तहत वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई करवाई जाएगी। जिसके लिए सीबीएसई की ओर से सेंटर बनाया जाएगा। जहां स्टूडेंट्स को ऑन लाइन असाइनमेंट्स दिए जाएंगे। जिन्हें ऑन लाइन ही सबमिट किया जाएगा।
आरजे खांडेराव, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई पंचकूला जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed