फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE CTET admit card.

CBSE 25 को जारी करेगा सीटीईटी के एडमिट कार्ड

Mon, 18 Jan 2016 04:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Jan 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
CBSE CTET admit card.

सीबीएसई की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन 22 फरवरी को होगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 जनवरी को जारी कर दिए जाएंगे। देशभर में यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराई जाएगी।

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों ने चार जनवरी तक ऑनलाइन त्रुटि सुधार लिया है वह 25 जनवरी से ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड के मुताबिक 22 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक पेपर-2 और दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक पेपर-1 का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


परीक्षा में नकल रोकने के खास इंतजाम किए गए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि यह केवल एक पात्रता परीक्षा है, जिसके आधार पर स्कूलों में रोजगार पाया जा सकता है। इस परीक्षा से सीधे कोई रोजगार नहीं मिलता है। बोर्ड ने हाल ही में साल 2015 के बाद के सभी सीटीईटी प्रमाण पत्रों की जांच ऑनलाइन करने का विकल्प भी दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed