{"_id":"af0fdc907ab76aa830e678f3486550da","slug":"cbse-bord-exam-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी के पेपर ने कराया फील गुड","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अंग्रेजी के पेपर ने कराया फील गुड
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Mar 2014 07:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी विषय के पेपर के साथ ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले पेपर की बेहतर शुरुआत होने से छात्र काफी खुश दिखाई दिए । अंग्रेजी के पेपर में सीधे पूछे गए सवाल छात्रों को ऐसे भाए कि वह उम्मीद से ज्यादा अंकों की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक पूरे पेपर में चुनौतियों का स्तर एक सामन था। विशेषज्ञों ने पेपर को, छात्रों की तार्किक क्षमता को परखने वाला करार दिया है।
विज्ञापन
पढ़ें: अब दीजिए परीक्षाएं किताबें खोलकर
विज्ञापन
शनिवार को अंग्रेजी विषय के पेपर के साथ ही सीबीएसई की 12वीं की व 10वीं की क्षेत्रीय भाषाओं तमिल, मराठी समेत जापानी भाषा के पेपर के साथ परीक्षाओं की शुरुआत हो गई। छात्रों को अंग्रेजी कोर, फंक्शनल और इलेक्टिव का पेपर काफी सुलझा और संतुलित लगा।
परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों के मुताबिक 100 अंक के प्रश्न पत्र में सारे ही सेक्शन काफी आसान साबित हुए। खासकर पहले सेक्शन में पैसेज काफी रुचिकर और बच्चों की तार्किक क्षमता को परखने वाला रहा। हालांकि कुछ बच्चे ऐसे भी रहे जिन्होंने पेपर को थोड़ा लंबा बताया।
पढ़ें: सीसीएसयू में कॉलेजों का होगा नैक मूल्यांकन
शिक्षकों की राय
डीएवी मौसम विहार की प्रिंसिपल व अंग्रेजी शिक्षिका वंदना कपूर ने बताया कि पेपर बेहद संतुलित था। लिहाजा परीक्षार्थियों को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पेपर ऐसा था कि औसत छात्र भी आसानी से 60 अंक प्राप्त कर सकता है। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि पेपर लंबा था।
पूसा रोड स्थित स्प्रिंगडेल्स स्कूल की प्रिंसिपल व अंग्रेजी की शिक्षिका अमिता मूला ने पेपर को ‘चाइल्ड फ्रेंडली’ बताया। उन्होंने कहा कि इस बार प्रश्नों को सीधे तरीके से पूछा गया लिहाजा बच्चों को पेपर हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।