{"_id":"52adc08dcaafa41000f66b5761227d26","slug":"cbse-12th-result-declared-arpan-kukreja-is-topper-from-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद से अर्पण कुकरेजा बने 12वीं के टॉपर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
फरीदाबाद से अर्पण कुकरेजा बने 12वीं के टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 29 May 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ने दिल्ली और देहरादून रीजन को छोड़कर सारे रिजल्ट घोषित कर दिए। सीबीएसई की बारहवीं का परिणाम बुधवार सुबह 11 बजे घोषित कर दिया गया। फरीदाबाद के छात्र अर्पण कुकरेजा 98.4 प्रतिशत लाकर शहर के टॉपर बने हैं। अर्पण को कुल 500 में से 492 नंबर मिले हैं। अर्पण शहर के सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल के छात्र हैं।
विज्ञापन
दूसरे नंबर पर सेक्टर 19 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के यश वर्मा का नाम है। यश को 98 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। वहीं अरावली इलाके के एमवीएन स्कूल की महक गुप्ता को 97.8 प्रतिशत मिला है। वह शहर की तीसरी टॉपर हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि फरीदाबाद सीबीएसई के पंचकूला रीजन का हिस्सा है। जबकि दिल्ली को इलाहाबाद रीजन के अंतर्गत रखा जाता है। इलाहाबाद रीजन का परीक्षा परिणाम गुरुवार को आएगा।
विज्ञापन
रिजल्ट देखने के लिए निम्न वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं-
www.results.nic.in
www.cbseresults.nic.in
www.cbse.nic.in
इस नंबर पर मिलेगी परिणाम की जानकारी
011-24300699
एसएमएस से भी यहां लें जानकारी
एसएमएस भेजने के लिए पहले सीबीएसई 12 टाइप कर रोल नंबर टाइप करके भेजना होगा। स्टूडेंट्स को 57766, 9212357123 और 7738299899 पर मैसेज करना होगा।