फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbse 10th result

सीबीएसई 10वीं में छात्राओं ने मारी बाजी

Tue, 20 May 2014 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 May 2014 09:08 PM IST
विज्ञापन
cbse 10th result

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) दसवीं का परिणाम मंगलवार शाम चार बजे जारी कर दिया गया। देहरादून रीजन से पहली बार रिजल्ट जारी किया गया।

विज्ञापन


छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट, आईवीआरएस (इंटरएक्टिव वाइस रिस्पांस सिस्टम) या एसएमएस से जान सकते हैं। सीबीएसई के मुताबिक इलाहाबाद से अलग हुए देहरादून रीजन के तहत 1363 स्कूलों का रिजल्ट जारी हुआ।
विज्ञापन


देहरादून रीजन में उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के 19 जिले शामिल हैं। इन जिलों से दसवीं की परीक्षा में 1,31,401 छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड ने शाम चार बजे सभी जगहों पर रिजल्ट उपलब्ध करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दून रीजन में छात्राओं ने मारी बाजी

cbse 10th result

उत्तराखंड और यूपी के 1205 स्कूलों में 1,31,435 छात्र (रेगुलर एवं प्राइवेट) परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल उत्तीर्ण 99.07 प्रतिशत में से 98.82 प्रतिशत छात्र और 99.54 प्रतिशत छात्राएं रही।

सीबीएसई दून के क्षेत्रीय निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे रीजन में 6673 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए हासिल किया है। 9.1 से 10 के बीच 12,180 छात्र-छात्राएं रहे।

आंकड़ों पर नजर
75 प्रतिशत से अधिक कुल छात्र-छात्राएं : 29.73 प्रतिशत
60 से 75 प्रतिशत तक कुल छात्र-छात्राएं : 32.58 प्रतिशत

पहली बार ओएसएम मूल्यांकन

cbse 10th result

सीबीएसई बोर्ड ने दसवीं के मूल्यांकन में इस दफा पहली बार ऑनस्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रक्रिया अपनाई थी। इसके तहत छात्र की उत्तर पुस्तिका शिक्षक के पास कंप्यूटर पर आई थी, जिनका मूल्यांकन कंप्यूटर पर ही किया गया।

गत वर्ष बोर्ड ने दिल्ली सहित कुछ जगहों पर ओएसएम बतौर पायलट प्रोजेक्ट चलाया था लेकिन इस साल सभी रीजन में यह एक साथ लागू किया गया।

इन जिलों का आया परिणाम
उत्तराखंड के सभी 13 जिले, यूपी के अलीगढ़, बागपत, बरेली, बुलंदशहर, बिजनौर, जीबी नगर, गाजियाबाद, हापुड़, जेपी नगर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, पीलीभीत, सहारनपुर, शाहजहांपुर, संभल, शामली और हाथरस के सीबीएसई स्कूल।

स्कूलों की परफार्मेंस पर एक नजर

cbse 10th result

इंडिपेंडेंट स्कूल
उत्तीर्ण छात्र: 1,20,475 छात्र
उत्तीर्ण प्रतिशत: 99.10 प्रतिशत

नवोदय विद्यालय
उत्तीर्ण छात्र: 1983
उत्तीर्ण प्रतिशत: 99.85 प्रतिशत

केंद्रीय विद्यालय
उत्तीर्ण छात्र: 7,385 छात्र उत्तीर्ण
उत्तीर्ण प्रतिशत: 99.46 प्रतिशत

तिब्बतन सेंट्रल स्कूल
उत्तीर्ण छात्र: 118
उत्तीर्ण प्रतिशत: 100 प्रतिशत

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

cbse 10th result
www.results.nic.in, www.cbseresults.nic.in, www.cbse.nic.in

आईवीआरएस के तहत यहां लें जानकारी :
011-24300699(एनआईसी), 011-28127030(एमटीएनएल), 1255536 (बीएसएनएल उपभोक्ता)

एसएमएस से ऐसे जानें रिजल्ट :
पहले टाइप करें cbse 10 roll no इसके बाद 57766(बीएसएनएल), 58888111(टाटा डोकोमो), 58888111(एयरसेल), 5207011(एयरटेल), 9212357123, 7738299899(एनआईसी), 58888111(वोडाफोन) और 58888111(रिलायंस) वाले इन नंबरों पर एसएमएस कर सकते हैं।

देहरादून रीजन के तहत यूपी के जिले
अलीगढ़, बागपत, बरेली, बुलंदशहर, बिजनौर, जीबी नगर, गाजियाबाद, हापुड़, जेपी नगर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, पीलीभीत, सहारनपुर, शाहजहांपुर, संभल, शामली और हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed