{"_id":"bbb36c07d646fb49b41d3d9235e0c71b","slug":"career-councilling-for-delhi-university-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवाल-जवाब: गैप ईयर वाले स्टूडेंट्स ध्यान दें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सवाल-जवाब: गैप ईयर वाले स्टूडेंट्स ध्यान दें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Jun 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
सवाल: पॉलिटेक्निक फाइनल ईयर में हूं। अभी परीक्षा चल रही है। परिणाम अगस्त में आएगा। क्या मैं बीएससी में दाखिला ले सकती हूं? - वैशाली गुप्ता
विज्ञापन
जवाब: आप दाखिला ले सकती हैं। डीयू में दाखिले के दौरान पॉलिटेक्निक नहीं बारहवीं के अंक मान्य होंगे। गैप ईयर में जो भी किया उसका सर्टिफिकेट दिखाना होगा।
विज्ञापन
सवाल: जूलॉजी की कटऑफ कितनी तक जाती है? पिछले साल कितनी थी? -जितेंद्र सहरावत
जवाब: यह कहना मुश्किल है कि कटऑफ कितनी जाएगी। पिछले साल की कटऑफ देखने के लिए डीयू की वेबसाइट पर जाएं।
सवाल: बेस्ट फोर अंक 94 फीसदी हैं। क्या मुझे हिंदू कॉलेज में दाखिला मिल जाएगा? मैं ओबीसी में आता हूं। -अभिषेक राव
जवाब: सबसे पहले आप आवेदन करें। आपको दाखिला मिल सकता है।
सवालः 75 फीसदी अंक हैं। ओबीसी हूं। बायोलॉजी करना चाहता हूं। दाखिला मिल जाएगा? -फहीम अहमद
जवाब: सबसे पहले आप आवेदन करें। ओबीसी से हैं तो दाखिला मिलने का चांस है।
सवाल: बारहवीं में 70 फीसदी अंक हैं। बीएससी नर्सिंग से करना चाहती हूं। किस कॉलेज में दाखिला मिलेगा? -रीना
जवाब: बीएससी नर्सिंग की दाखिला प्रक्रिया अलग है। इस कोर्स का आवेदन ओएमआर से नहीं होता है। इसके लिए राजकुमारी अमृत कौर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जाकर पता करें।
विज्ञापन
सवाल: बारहवीं साइंस स्ट्रीम से गणित विषय के साथ की है। अब पत्रकारिता करना चाहता हूं। कहां दाखिला मिल सकता है? -विनीत दूबे
जवाब: ओएमआर फॉर्म भरकर आवेदन करें। अलग-अलग कॉलेज में कोर्स हैं। इस बात का ध्यान रखें की आप साइंस से पत्रकारिता कोर्स के जरिए आर्ट्स में आ रहे हैं तो आपके दो फीसदी अंक कटेंगे।
(सभी जवाब: प्रो. दिनेश वार्ष्णेय, डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर)