{"_id":"3ea02c35565ec4d7d7e9031c828cc4d4","slug":"career-councilling-for-chalo-campus-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवाल-जवाब: क्या OMR के साथ दस्तावेज लगाने हैं?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सवाल-जवाब: क्या OMR के साथ दस्तावेज लगाने हैं?
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Jun 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
सवालः क्या डीयू में गैप ईयर वाले छात्र दाखिला ले सकते हैं?
विज्ञापन
जवाब: हां, गैप ईयर वाले दाखिला ले सकते हैं। बस उनसे कॉलेज गैप के दौरान क्या किया, यह पूछ सकता है। अगर कोई कोर्स किया है तो सर्टीफिकेट मांगा जा सकता है।
सवालः क्या ओएमआर के साथ दस्तावेज लगाने हैं?
जवाब: ओएमआर के साथ किसी तरह केदस्तावेज नहीं लगाने। यह प्री एडमीशन फार्म है। कट ऑफ आने पर दाखिले के समय दस्तावेजों की जरूरत होगी।
सवाल: क्या ओएमआर फार्म बेहतर है या ऑनलाइन फार्म?
जवाब: दोनों तरह के फार्म का आवेदन किया जा सकता है। जिसमें सहूलियत लगे, उससे आवेदन कर दें।
सवालः बीटेक, बीएस इनोवेशन विथ मैथमेटिक्स एंड इनफार्मेशन टेक में दाखिले कैसे होंगे?
जवाब: इसके लिए आपको सीआईसी की वेबसाइट को देखना होगा। वेबसाइट का पता है www.cic.du.ac.in
विज्ञापन
सवालः क्या डीयू में स्पोर्ट कोटे के दाखिले के लिए अलग से फार्म भरना होगा?
जवाब: हां, फार्म अलग से भरना होगा। इसके साथ ओएमआर फार्म भी जरूर भरें।
(सवालों के जवाब दे रहे हैं डॉ. विजय शर्मा)