{"_id":"080b4c63692b951ecab4608da085ba9a","slug":"bumper-vacancy-in-police-process-starts-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस में निकली बम्पर भर्ती, प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पुलिस में निकली बम्पर भर्ती, प्रक्रिया शुरू
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 17 Feb 2014 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस की भर्ती पहली बार आधुनिक उपकरणों के जरिए होगी। पुलिस और सिपाही के 1,347 पदों पर 10,684 पूर्व सैनिक उम्मीदवार 17 से 21 फरवरी तक झज्जर की पुलिस लाइन में सुबह 7 बजे से होने वाली भर्ती रैली में भाग लेंगे।
विज्ञापन
भर्ती स्थल पर दौड़ का समय स्वयं आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफाई डिवाइस) उपकरण नोट करेंगे। अगर दौड़ में समय ज्यादा लगा तो उपकरण स्वयं ही मौके पर उम्मीदवार को फेल घोषित कर देगा।
विज्ञापन
रैली स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एक दिन में ही सभी टेस्ट होंगे और परिणाम शाम को ही स्क्रीन पर घोषित हो जाएगा।
हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन ब्रिगेडियर जेएस मान ने अमर उजाला के साथ बातचीत में बताया कि पुलिस भर्ती में पारदर्शिता के लिए भर्ती प्रक्रिया में आधुनिक उपकरणों का प्रयोग होगा।
विज्ञापन
पांच दिन तक चलने वाली भर्ती रैली में रोजाना औसतन 2,000 उम्मीदवार बुलाए गए हैं। सुबह सात बजे, नौ बजे, 11 बजे और दोपहर एक बजे चार टुकड़ों में 500-500 उम्मीदवार पहुंचेंगे। शाम तक चारों बैच के उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। अगर किसी उम्मीदवार को अपने परिणाम पर संशय होगा तो वह मौके पर ही उनकी (जेएस मान) अध्यक्षता वाली अपीलेट अथॉरिटी के सामने अपील कर सकेगा। अपील पर भी फैसला तुरंत होगा।
यह रहेगी भर्ती की प्रकिया
ब्रिगेडियर जेएस मान ने बताया कि रैली स्थल पर पहले उम्मीदवारों के दस्तावेज चेक होंगे। इसके बाद उम्मीदवारों की ऊंचाई, छाती का माप, वजन आदि का माप होगा।
यह प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी और इसके साथ ही कंप्यूटर पर माप दर्ज किया जाएगा। फिजिकल माप के बाद कुछ उम्मीदवारों को 100 मीटर की दौड़ में भेजा जाएगा तो कुछ को ऊंची और लंबी कूद में भेजा जाएगा।
दौड़ का समय जांचने के लिए आरएफआईडी उपकरण लगाए गए हैं। भागने से लेकर दौड़ समाप्त होने तक उम्मीदवार का समय इस उपकरण में दर्ज होता रहेगा।
समय के मुताबिक अंक भी यही उपकरण निर्धारित करेगा। अगर सबसे कम समय में दौड़ पूरी होगी तो पांच और कुछ सेकेंड ज्यादा लिए तो 3 अंक मिलेंगे। अगर इससे ज्यादा समय लगा तो उम्मीदवार फेल होगा। उन्होंने बताया कि अंत में 800 मीटर की होने वाली दौड़ भी सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी। उम्मीदवार इतनी लंबी दौड़ के बाद थक जाते हैं इसलिए इसके बाद कोई टेस्ट नहीं रखा गया है।
साक्षात्कार के बाद चयन सूची घोषित होगी
पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर जेएस मान ने बताया कि फिजिकल माप, दौड़, ऊंची और लंबी कूद के बाद जितने उम्मीदवार पास होंगे, उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार की तारीख 25 फरवरी के बाद घोषित होगी। साक्षात्कार के बाद चयन सूची घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों के 1,347 पदों के लिए अधिकतर उम्मीदवार झज्जर, महेंद्रगढ़, भिवानी और रोहतक जिलों से संबंधित हैं।