फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bumper vacancy in army for class 6 pass outs

सेना में बंपर भर्ती, ये है योग्यता

Fri, 09 May 2014 10:35 AM IST
Updated Fri, 09 May 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
Bumper vacancy in army for class 6 pass outs

अगर आपके दिल में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा है और अगर आपका सपना सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना है तो सेना आपको एक बेहतरीन मौका दे रही है।

विज्ञापन


सेना में बंपर भर्ती होने वाली है जिसके लिए अगर आप योग्य हैं तो तुरंत अप्लाई करें। अगर आप छठीं कक्षा पास है और अंग्रेजी व हिन्दी का ज्ञान है तो आप सेना में
विज्ञापन
नौकरी के योग्य है। भारतीय सेना ने उभरते खिलाड़ियों को सेना में करियर बनाने का मौका दिया है।

न इन्हें केवल नौकरी दी जाएगी, बल्कि शिक्षा व प्रशिक्षण दोनों दिया जाएगा। मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप एवं केन्द्र बेंगलुरू द्वारा ब्वायज़ स्पोर्ट्स कंपनी में खिलाड़ियों की भर्ती के लिए 20-24 मई तक लूम्बा स्टेडियम, बेंगलुरू में खिलाड़ियों के ट्रायल के लिए एक खुली भर्ती कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है।

7वीं से 10वीं तक की पढ़ाई होगी मुफ्त

Bumper vacancy in army for class 6 pass outs

भर्ती हॉकी, तैराकी व मुक्केबाजी खेलों के लिए की जाएगी। हॉकी व मुक्केबाजी के लिए उम्मीदवारों की उम्र 31 अक्तूबर, 2014 को 11 से 16 वर्ष के बीच होनी चाहिए जबकि तैराकी के लिए 9-13 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयनित उम्मीदवारों को सातवीं से दसवीं कक्षा तक अंग्रेजी माध्यम से मुफ्त शैक्षणिक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जायेगा। इसके अलावा उन्हें संबंधित खेलों में भारतीय खेल प्राधिकरण तथा सेना के खेल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दसवीं कक्षा उर्त्तीण करने तथा साढ़े 16 साल की उम्र पूरी करने बाद छात्रों को भारतीय सेना के लिए लागू नियमित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप में भर्ती किया जाएगा।

क्या है पात्रता?

Bumper vacancy in army for class 6 pass outs

मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप एवं केन्द्र के कमान अधिकारी, लेफ्टिनेंट कर्नल पी प्रेमन ने कहा ‌कि एक खुली भर्ती आयोजित की गई है। इसमें खिलाड़ियों को पढ़ने के साथ प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। कोई भी इसमें हिस्सा ले सकता है। हिस्सा लेने के लिए निम्न पात्रता हैः

-ट्रायल के लिए शैक्षणिक व जन्म प्रमाणपत्र की मूल प्रति
-किसी भी खेल में कम से कम जिला स्तर पर भाग लिया होना अनिवार्य है।
-पासपोर्ट साइज की 6 फोटो
-संबंधित खेल का किट लेकर जाना होगा
-शरीर के किसी भी भाग पर स्थाई टैटू नहीं हो

विज्ञापन

अन्य जानकारियां...

Bumper vacancy in army for class 6 pass outs

आवेदन करने के लिए आपको नीचे लिखी जगह पर निर्धारित समय से पहुंचना होगा:

-लूम्बा स्टेडियम, 20 मई, सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक
-पुराना मद्रास रोड की तरफ से मरफी गेट से होगा।

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
-तैराकी के लिए कोच सुबेदार ससीद्रन: 07899828871
-मुक्केबाजी के लिए नायब सुबेदार रामाचन्द्रन: 09916335621
-हॉकी के लिए हवलदार मरयप्पन: 09620002676

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed