{"_id":"9627cc888507191f2538e23af24cc30d","slug":"btc-2014-important-news-for-news-session-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी पर हुआ अहम फैसला, जानने के लिए पढ़ें खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीटीसी पर हुआ अहम फैसला, जानने के लिए पढ़ें खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 20 Jun 2015 10:00 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने बीटीसी- 2014 सत्र को शून्य करने का इरादा फिलहाल टाल दिया है। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई विभागीय अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय किया गया।
विज्ञापन
इसके आधार पर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी से संशोधित प्रस्ताव मांगा गया है। बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी चाहते थे कि सत्र नियमित करने के लिए बीटीसी सत्र 2014 को शून्य घोषित कर दिया जाए।
विज्ञापन
उनके इस बयान के बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी से इसके आधार पर प्रस्ताव मांगा गया था। वहां से इस आशय का प्रस्ताव भी आ गया था, लेकिन इसकी जानकारी मिलते ही निजी कॉलेज प्रबंधन ने इसको लेकर बखेड़ा खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन
उनका कहना था कि सत्र शून्य घोषित कर दिए जाने की वजह से उनका नुकसान होगा और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा निजी कॉलेज प्रबंधन क्यों भुगते।
सचिव बेसिक शिक्षा ने इस संबंध में शुक्रवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह के साथ अन्य विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें बीटीसी सत्र 2014 को शून्य घोषित न किए जाने का निर्णय लिया गया।