{"_id":"8b046a4a45025694eca7b025e1431fb4","slug":"broker-get-reservation-in-upmt","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएपीएमटी परीक्षा में दलालों को भी मिला 'आरक्षण'","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूएपीएमटी परीक्षा में दलालों को भी मिला 'आरक्षण'
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 23 Sep 2013 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में यूएपीएमटी परीक्षा में आरक्षण के नियम दलालों के लिए चांदी काटने का जरिया बन गए हैं। पकड़े गए 15 में से दस छात्रों के एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों के बदले परीक्षा देने से यह बात पुष्ट होती है कि दलाल इस वर्ग के छात्रों को जाल में फांसकर बिना मेहनत किए प्रवेश दिलाने का झांसा देते हैं।
विज्ञापन
यूएपीएमटी परीक्षा में उत्तराखंड शासन के निर्देशों के तहत प्रदेश के एससी छात्रों को कुल सीटों में 19 प्रतिशत, एसटी को चार प्रतिशत और ओबीसी को 14 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
पढ़ें, परीक्षा में देरी मतलब दलालों की दस्तक
विज्ञापन
आरक्षण नियमों के चलते सामान्य वर्ग में मेरिट काफी हाई जाती है, जिससे दलालों के लिए इस वर्ग के छात्रों को कामयाबी का भरोसा दिलाना मुश्किल होता है। दूसरी ओर, मेधावी छात्रों को आरक्षित वर्ग के छात्रों की जगह बिठाकर अच्छे अंक हासिल हो जाते हैं।
सामान्य वर्ग के छात्र को प्रवेश के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करने होते हैं, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी के लिए यह मानक महज 40 प्रतिशत का है। यानी दलालों की दावा भी पक्का और ग्राहक का काम भी पूरा।
पढ़ें, अब जिलाधिकारी होंगे एमकेपी कॉलेज के 'शासक'
फर्जी परीक्षार्थियों के मुताबिक प्रदेश में आरक्षित वर्ग की सीटों पर लाखों रुपए का दांव खेला गया था। उन्हें परीक्षा में बैठने के बदले 50 हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए दिए गए।
सभी उत्तराखंड के छात्र
जिन असली छात्रों के बदले में फर्जी छात्र परीक्षा दे रहे थे, वे सभी उत्तराखंड निवासी हैं। मूल निवासी होने से उन्हें दाखिले में आरक्षण का पूरा लाभ मिलना तय था। इनमें भी अधिकतर हरिद्वार के हैं। फर्जी छात्र परीक्षा देने में कामयाब हो जाते तो इन छात्रों का बीएएमएस या बीएचएमएस में दाखिला पक्का हो जाता।