फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bped mped session to be zero

शून्य होगा बीपीएड, एमपीएड का शैक्षिक सत्र!

Wed, 03 Jun 2015 03:55 PM IST
Updated Wed, 03 Jun 2015 03:55 PM IST
विज्ञापन
bped mped session to be zero

बैचलर ऑफ फिजिकल एजूकेशन (बीपीएड) और मास्टर ऑफ फिजिकल एजूकेशन (एमपीएड) का शैक्षिक सत्र 2015-16 शून्य हो सकता है।

विज्ञापन


नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) ने इन पाठ्यक्रमों की पढ़ाई दो साल कर दी है, फिर भी नया कोर्स डिजाइन नहीं किया गया है।

एडमिशन से संबंधित स्पष्ट दिशा-निर्देश भी शासन से नहीं मिले हैं। यही वजह है कि एडमिशन के लिए 23, 24 जून को प्रस्तावित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन, ऑफलाइन फार्म नहीं भरवाए जा सके।

ये फार्म 30 मई 2015 तक भरे जाने थे।छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी से संबद्ध 50 बीपीएड और एमपीएड कॉलेज हैं। इनकी आठ हजार से ज्यादा सीटें भरी जाती हैं।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी कैंपस में भी बीपीएड, एमपीएड की पढ़ाई कराई जा रही है। इसके बावजूद नया कोर्स डिजाइन करने में लापरवाही की जा रही है।

ये भी है वजह

bped mped session to be zero

जिस डिपार्टमेंट को कोर्स बनाने की जिम्मेदारी मिली है, उसने बोर्ड ऑफ स्टडीज की मीटिंग नहीं बुलाई है। इसके चलते आवेदन फार्म भरवाने और शैक्षिक सत्र 2015-16 की एडमिशन प्रक्रिया ठप है।

बताते चलें कि यूनिवर्सिटी कैंपस और उससे संबद्ध कॉलेजों के 42 कोर्स में एडमिशन के ऑनलाइन फार्म भरवाए जा चुके हैं लेकिन इनमें बीपीएड, एमपीएड का नाम नहीं है।

इस कारण टीचर एजूकेशन के इन कोर्स के शैक्षिक सत्र शून्य किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि एनसीटीई ने बीपीएड और एमपीएड की पढ़ाई दो साल कर दी है।

इससे पहले एक साल की पढ़ाई होती थी। नई व्यवस्था चालू शैक्षिक सत्र से लागू होनी है लेकिन इसके लिए कानपुर यूनिवर्सिटी तैयार नहीं है। कोर्स बनाने की जिम्मेदारी फिजिकल एजूकेशन डिपार्टमेंट को मिली है लेकिन अभी तक कोई प्रगति नहीं है।

एनसीटीई ने नए कोर्स का फार्मेट, पेपर और प्रैक्टिकल का ब्योरा वेबसाइट (www. ncte.nic.in) उपलब्ध करा दिया है। इसके बावजूद मामला जहां का तहां फंसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed