फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Board of Finance Meeting in Punjab University

पंजाब यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ये पढ़ें

Fri, 07 Feb 2014 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Feb 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
Board of Finance Meeting in Punjab University
पीयू बोर्ड ऑफ फाइनेंस (बीओएफ) की हुई बैठक में अधिकतर प्रस्तावों पर सर्व सम्मति से मुहर लगा दी गई। पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर की अध्यक्षता में हुई बैठक में 2014-15 सत्र के लिए 506.55 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


बैठक में बीते वर्ष में 288 करोड़ का घाटा दिखाया गया है। प्रो.ग्रोवर ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में पीयू बजट सेंट्रल गवर्नमेंट के बजट का हिस्सा होगा।
विज्ञापन


पिछले बजट के तहत पीयू को यूजीसी से 110 करोड़ की ग्रांट जारी की गई जबकि जल्द ही ग्रांट का बाकी 53 करोड़ भी मिलने की उम्मीद है।

पीयू के फाइनेंस एंड डेवलपमेंट ऑफिसर विक्रम नैयर ने बताया कि 2014-15 में पीयू को 224 रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है।

इसमें से 71.44 करोड़ स्पांसर रिसर्च, 22.44 करोड़ यूसोल, 47.82 करोड़ सेल्फ फाइनेंस, 68.35 करोड़ एग्जाम फीस और 14.80 करोड़ अन्य मद से मिलने की उम्मीद है। बैठक में कुलपति ने पंजाब सरकार के अधिकारियों से पीयू से एफिलिएटेड 4 कांस्टीट्यूट कालेजों का खर्च पंजाब सरकार को उठाने की बात भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू कर्मचारियों की बल्ले बल्ले
पीयू बोर्ड ऑफ फाइनेंस में पीयू कर्मचारियों और शिक्षकों से जुड़े कई प्रस्तावों को पास कर दिया। बैठक में अब केंद्र सरकार की ओर से डीए की घोषणा के तुरंत बाद पैसा पीयू कर्मचारियों के खाते में आ जाएगा।

अभी तक पैसे के लिए पंजाब सरकार की घोषणा, बीओएफ, सिंडीकेट, सीनेट की मंजूरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। बीओएफ ने पीयू के असिस्टेंट रजिस्ट्रार का पे स्केल अब पंजाब के अंडर सेक्रेटरी स्तर करने पर मुहर लगा दी है। पीयू नॅान टीचिंग एसोसिएशन प्रधान दीपक कौशिक ने बीओएफ के फैसले पर खुशी जाहिर की है।  

डा.दिनेश ने उठाया रिसर्च स्कॉलर का मामला
बैठक में सीनेटर और लॉ विभाग में डा.दिनेश कुमार ने पीयू में रिसर्च स्कॉलर की अनदेखी को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने सभी पीएचडी और एमफिल रिसर्च स्कॉलर को हर महीने स्टाइपैंड दिए जाने की वकालत की।

डा.दिनेश ने कहा कि इसके लिए कम से कम 12 करोड़ रुपये का बजट होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पीयू के कुल 1 हजार रिसर्च स्कॉलर में से 400 से अधिक को किसी तरह की स्कॉलरशिप नहीं मिल रही। इनमें से अधिकतर 8 से 10 हजार की नौकरी कर गुजारा कर रहे हैं।


इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
- पीयू में गर्ल्स रिसर्च स्कॉलर के हॉस्टल के लिए 3 करोड़ मंजूर कर दिए हैं।
- पीयू कर्मचारियों को एसीपी (एंसोयर कैरियर प्रमोशन) स्कीम के तहत ऑप्शन भरने का एक मौका देने का फैसला लिया है। - मुक्तसर स्थित पीयू रीजनल सेंटर में अकादमिक ब्लॉक के लिए 1 करोड़ मंजूर।
- होशियारपुर स्थित साधू आश्रम में लाइब्रेरी रेनोवेशन के लिए 68.66 लाख मंजूर।
- बोर्ड ने पीयू के चार कांस्टीट्यूट कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 13 नए पद मंजूर कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed